Goibibo 10th Anniversary sale: 11 अगस्त तक 35,000 रुपए तक का ऑफर्स उपलब्ध
Goibibo ने अपने 10 साल पूरे कर लिए है। अपनी दसवीं सालगिरह को गोआईबीबो बड़े धूमधाम से मना रहा है। Goibibo.com ने अपनी दसवीं सालगिरह पर यूज़र्स के लिए 10th Anniversary Sale आयोजित कर रहा है। ये सेल आज से यानि 7 अगस्त से 11 अगस्त तक चलेगी। इस सेल के दौरान ग्राहकों को फ्लाइट, होटल, बस, कैब, ट्रेन सभी सर्विस में काफी डिस्काउंट मिलेगा। इस डिस्काउंट ऑफर्स की शुरुआत हो चुकी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

इस सेल का फायदा ग्राहक 7 अगस्त से 11 अगस्त के बीच में उठा सकते हैं। इस सेल में डोमेस्टिक से लेकर इंटरनेशनल फ्लाइट तक में अच्छा-खासा फायदा होगा। अगर आप इंटरनेशनल फ्लाइट बुक करेंगे तो आपको 35,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं अगर आप डोमेस्टिक फ्लाइट बुक करेंगे तो आपको 35% तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए आपको TRAVELFEST कोड का इस्तेमाल करना होगा।
होटल में 35% तक का ऑफर
इसके अलावा अगर आप गोआईबीबो से डोमेस्टिक होटल बुकिंग करना चाहते हैं तो उसमें भी आपको 35% का इस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ये डिस्काउंट 20,000 से ज्यादा OYO Hotels के लिए उपलब्ध हैं और इसमें अधिकतम डिस्काउंट वैल्यू 5,000 रुपए की है। वहीं OYO के अलावा दूसरे होटल में भी 25% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके लिए आपको HOTSALE कोड का इस्तेमाल करना होगा।
अगर इंटरनेशनल होटल बुकिंग करना चाहते हैं तो इसमें आपको 30,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है और उसके साथ-साथ एसबीआई क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके लिए आपको GOINTH कोड का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा आपको बस में भी 10% का डिस्काउंट मिलेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 500 रुपए है। इसके लिए आपको GOBUSSBI कोड का इस्तेमाल करना होगा।
कैब और ट्रेन बुकिंग में भी डिस्काउंट ऑफर
कैब्स बुक करने पर भी आपको 15% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 800 रुपए होगी। इसके लिए आपको TRAVELFEST कोड का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा ट्रेन टिकट बुकिंग में भी आपको 10% अधिकतम 100 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए आपको GORAIL कोड का इस्तेमाल करना होगा।
इस तरह से आप कई सारी सर्विस पर काफी सारा इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ Goibibo.com पर जाने की जरूरत है। हम आपको बता दें कि आप किसी भी सर्विस को बुक करने से पहले इस साइट पर जाकर अपने सर्विस के लिए मौजूद तमाम ऑफर्स को अच्छे से चेक करने के बाद दी कुछ बुक करें।


Click it and Unblock the Notifications








