इस Dhanteras और Diwali पर खरीद तो रहें है सोना, पर हो न जाएं धोका

Gold Buying Tips: जैसे-जैसे रोशनी का त्योहार दिवाली नजदीक आ रहा है और त्योहारी सीजन में सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। आज धनतेरस के पावन अवसर पर सोना-चांदी खरीदना आपके परिवार और व्यावसायिक कामों के लिए सौभाग्य को बढ़ाएगा। पर क्या आपको पता है कि कई बार आपके द्वारा भुगतान किए गए 22 कैरेट सोने के आभूषण 18 कैरेट हो सकते है, या आपका सोना कबाड़ भी साबित हो सकते है। इसलिए सोना या चांदी खरीदते समय हमे कई बातों का ध्यान रखना होगा ताकि दिवाली पर दिवाला न निकल जाएं।
1- BIS Hallmark
एक कीमती धातु का मूल्य हमेशा उसकी शुद्धता पर आधारित होता है क्योंकि आप जो कीमत चुकाते है वह सीधे उससे जुड़ी होती है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, हॉलमार्किंग सोने में कीमती धातु की आधिकारिक रिकॉर्डिंग है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) एक मान्यता एजेंसी है जो भारत में सोने के आभूषणों और अन्य कीमती धातुओं को प्रमाणित और हॉलमार्क करती है। इसलिए, आभूषण खरीदने से पहले आपको हमेशा हॉलमार्क और सोने की शुद्धता के अनुरूप संख्या की जांच करनी चाहिए। एक हॉलमार्क में कैरेट, बीआईएस की मुहर, गोल्ड की शुद्धता के को दर्शाता है। उदाहरण के लिए, 24 कैरेट या 24K में 100% सोने की मात्रा होती है। इसी तरह, 23K का मतलब होगा 95.8% शुद्धता (958) जबकि 22K का मतलब 91.6% शुद्धता या 916 है।
2- मेकिंग चार्ज
मेकिंग चार्ज और कुछ नहीं बल्कि वह राशि है जो आप गहनों को बनाने के लिए चुकाते है। मेकिंग चार्ज आमतौर पर सोने की मौजूदा कीमत का एक प्रतिशत होता है। इसका मतलब है कि सोने की कीमत जितनी अधिक होगी, मेकिंग चार्ज उतना ही अधिक होगा। साथ ही डिजाइन जितना जटिल होगा, शुल्क भी उतना ही अधिक होगा। मेकिंग चार्ज आमतौर पर सोने की कीमत के 6% से 25% के बीच होता है। कुछ ज्वैलर्स थोक में गहनों की खरीद पर फिक्स मेकिंग चार्ज देते है।
3- ऑनलाइन पेमेंट करें
कोशिश करें की सोना खरीदते समय आप कैश की बजाय आनलाइन या फिर क्रेडिट या डेबिट कार्ड की मदद से पेमेंट करें। सोना खरीदने के बाद दुकानदार से इसका पक्का बिल जरूर लें क्योंकि ये आपके बहुत काम आने वाला है।
4- सोने के प्राइज को जरूर चेक करें
ग्राहक को सोना खरीदने से पहले अपने शहर में चल रहे सोने के अधिकारिक प्राइस को जरूर चेक करें। यह ध्यान रखे की सोने का प्राइस 24K, 22K या 18K के लिए अलग-अलग होता है। ऐसी शिकायत आती है कि कुछ विक्रेता सोना वापस खरीदते वक्त प्राइस में से कुछ हिस्सा काट लेते है।


Click it and Unblock the Notifications







