मैक कंप्यूटर पर एप से उठाएं फेसबुक मैसेंजर का लुत्फ
एपल के डेस्कटॉप पर फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल करने वालों के लिए यह खबर खुशखबरी से कम नहीं है, क्योंकि फेसबुक इसके लिए एक ऐसे एप का निर्माण कर रही है, जहां से सीधे मैसेंजर पर पहुंचा जा सकता है, वह भी बिना किसी ब्राउजर का इस्तेमाल किए।

टेक क्रंच की शनिवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मैसेंजर पर अपने किसी मित्र को संदेश भेजने के लिए अब ब्राउजर और टैब के चक्कर में फंसने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि मैक डेस्कटॉप के लिए खास तौर पर तैयार 'फेसबुक मैसेंजर एप' को क्लिक कर सीधे संदेश भेजा जा सकता है।
समाचार पोर्टल ने कहा कि उसे इस बात के फोटोग्राफिक सबूत व प्रत्यक्षदर्शियों की रिपोर्ट मिली है, जिसके मुताबिक, फेसबुक के कर्मचारी मैक डेस्कटॉप पर फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल एक एप के सहारे कर रहे हैं।
तस्वीर में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि कर्मचारी एक फेसबुक मैसेंजर एप पर काम कर रहा है, जिसमें नीचे की ओर बाएं तरफ एक नेविगेशन टैब बार का विकल्प है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अनाधिकारिक संस्करण में यह टैब बार नहीं है। इस बीच फेसबुक ने कहा, "हम अफवीहों या अनुमानों पर टिप्पणी नहीं करते।"
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications