एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अच्छी खबर, YouTube लेकर आ रहा है Sleep फीचर
YouTube के एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है, जिसमें ऐप अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर का नाम 'Sleep' फीचर है। इस फीचर की सुविधा डेस्कटॉप और टीवी पर पहले से ही दी जा रही है। लेकिन अब ये एंड्रॉयड यूजर्स को भी अपनी सर्विस देगा।
Sleep फीचर आने के बाद एक सेट की गई टाइम लिमिट के बाद वीडियोज अपने आप स्लीप मोड में चले जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है और बहुत जल्द इसके पेश किए जाने की संभावना है।

टाइमर को किया जा सकेगा रीसेट
यूट्यूब एंड्रॉयड के इस फीचर के आने के बाद आप स्लीप टाइमर सेट कर सकेंगे, जिसके बाद वीडियोज आपके द्वारा तय समय पर अपने आप बंद हो जाएगी। अपडेट के अनुसार, वीडियो बंद होने से पहले आपको एक नोटिफिकेशन भी मिलेगा। नोटिफिकेशन मिलने के बाद आप टाइमर को रीसेट भी कर सकेंगे।
बता दें कि YouTuber ने एड ब्लॉकर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एड ब्लॉकर को हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया है। यदि कोई यूजर्स एड ब्लॉकर का इस्तेमाल करता है, तो वीडियो ऑटोमैटिक पॉज हो जाएगा।
कई और फीचर पर काम कर रहा है YouTube
हाल ही में YouTube ने अपने यूजर्स के लिए नोट्स का फीचर भी रिलीज किया है। साथ ही YouTube Music में भी एक नया AI पावर्ड फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम 'Ask For Music' है। बता दें कि यह फीचर Artificial Intelligence (AI) पर बेस्ड है। यह फीचर आपको आपके पसंदीदा गाने को खोजने का एक आसान तरीका प्रदान करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








