गेमर्स के लिए खुशखबरी: Vivo के सब ब्रांड लॉन्च किया एक बढ़िया गेमिंग स्मार्टफोन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी विवो अपने स्मार्टफोन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करती रहती है। इस बार कंपनी ने अपने गेम लवर यूजर्स के लिए कुछ खास लेकर आई है। बता दें, कंपनी के सब ब्रांड iQOO ने चीन में अपना लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कुछ रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को भारत में जून के महीने में लॉन्च करेगी। वहीं खबर आ रही है कि iQOO कंपनी इस साल के आखिरी तक भारत में एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

खबरों से पता चलता है कि विवो का सब-ब्रांड भारत में दो iQOO फोन के चार वेरिएंट लॉन्च कर सकता है। कंपनी अपने इन स्मार्टफोन को 30,000 से 60,000 रुपये की प्राइस सेगमेंट के बीच में लॉन्च कर सकती है। चीन में लॉन्च किए गए नए गेमिंग स्मार्टफोन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Snapdragon 855 SoC से लैस है।
iQOO स्मार्टफोन की कीमत
कंपनी ने अपने iQOO गेमिंग स्मार्टफोन को कई स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। स्मार्टफोन के 6GB RAM+128GB इंटरनल स्टोरेज वाले की कीमत 2,998 यूआन यानी 31,700 रुपये है। वहीं, 8GB RAM+128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,298 युआन यानी 34,900 रुपये है। कंपनी ने अपने 8GBRAM+256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 3,598 युआन यानी 38,100 रुपये के साथ लॉन्च किया है। वहीं, 12GB रैम 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 4,298 युआन यानी लगभग 45,500 रुपये है।
iQOO स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें हैंडसेट को 6.41 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। जो टीयरड्रॉप डिजाइन के साथ आती है। बता दें, स्मार्टफोन में लेटेस्ट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। यह गेमिंग स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई के साथ आता है जो विवो के फनटच ओएस पर रन करता है। कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन के पीछे ट्रिपल (13MP+12MP+2 मेगापिक्सल) का कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। जो 44W फास्ट चार्जिंग सुपर फ्लैश चार्ज को स्पोर्ट करती है। हैंडसेट में यूएसबी टाइप सी पोर्ट मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications








