Home
News

टेंशन फ्री! Android वालों को मिला ताकतवर सिक्योरिटी कवच, Google ने किया तगड़ा इंतजाम

Google Advanced Protection: Google ने Android 16 यूज करने वालों के लिए अपना अब तक का सबसे मजबूत सिक्योरिटी सिस्टम Advanced Protection लॉन्च कर दिया है। गूगल का नया फीचर न सिर्फ सिक्योरिटी के मामले में कमाल है। बल्कि, इसकी वजह से अब यूजर्स को बिल्कुल रिस्क भी नहीं लेना पड़ेगा।

यह फीचर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो साइबर अटैक के ज्यादा खतरे में रहते हैं। खासकर पत्रकार, नेता, सेलिब्रिटी या कोई ऐसा व्यक्ति जो अपनी डिजिटल सुरक्षा लेकर परेशान रहता है। आइए, समझते हैं गूगल के नए फीचर के बारे में।

Android वालों को मिला ताकतवर सिक्योरिटी कवच!

क्या है Advanced Protection?

यह एक ऐसा सिक्योरिटी फीचर है जो आपके फोन की तमाम अहम सुरक्षा सेटिंग्स को एक जगह से कंट्रोल करने की सुविधा देता है। Chrome, Google Messages और Phone by Google जैसे ऐप्स में भी यह सुरक्षा लेयर एक्टिव हो जाती है।

नई और खास चीज - Intrusion Logging

इसमें एक बिल्कुल नया और अनोखा फीचर जोड़ा गया है- Intrusion Logging। अगर कभी किसी को शक होता है कि उनका फोन हैक हुआ है, तो यह फीचर मदद करेगा यह पता लगाने में कि कहां और कैसे गड़बड़ी हुई है। यह प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए सुरक्षित तरीके से फोन के लॉग्स का बैकअप रखता है।

और क्या-क्या मिलेगा?

  1. USB से जुड़ने वाले खतरों से बचाव
  2. कमजोर Wi-Fi नेटवर्क से अपने-आप कनेक्ट होने से रोकना
  3. Google Phone ऐप में Scam Detection की सुविधा से जुड़ाव

फायदा किसे होगा?

अगर आप एक पत्रकार, नेता, सामाजिक कार्यकर्ता या हाई-प्रोफाइल व्यक्ति हैं या फिर आप बस अपने फोन की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं, तो यह फीचर आपके लिए वरदान साबित हो सकता है।

कब और कहां मिलेगा?

यह Advanced Protection फीचर उन सभी डिवाइसेज पर मिलेगा जो Android 16 पर चल रहे हैं। गूगल लगातार यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए नए-नए फीचर पेश कर रहा है। कंपनी की कोशिश है कि यूजर्स की सिक्योरिटी और प्राइवेसी रिस्क में पड़े।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X