Google AI Mode: बदलेगा गूगल सर्च एक्सपीरियंस, गूगल ने रोलआउट किया AI Mode
Google ने AI-पावर्ड सर्च फीचर AI Mode को अब भारत में सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने कुछ हफ्तों तक लिमिटेड यूजर्स के साथ इसकी टेस्टिंग करने के बाद अब यह सुविधा पूरे देश में बिना किसी साइनअप के सभी यूजर्स को उपलब्ध करा दी है।
Google ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में बताया कि AI Mode को इंग्लिश में सीमित लॉन्च के दौरान यूजर्स से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।

यह फीचर Gemini 2.5 के कस्टम वर्जन पर बेस्ड है, जो मुश्किल सवालों के लिए डिटेल में जवाब देने की क्षमता रखता है। इसके जरिए यूजर्स किसी भी विषय पर स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी पा सकते हैं। वह भी एक ही सर्च के अंदर।
सर्च एक्सपीरियंस होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट
Google ने Search Labs के जरिए साइनअप करने की जरूरत को हटा दिया है। अब, अगर आप अपने Google अकाउंट में साइन इन हैं, तो यह फीचर अपने-आप एक्टिव रहेगा। हालांकि, यह मोड इनकॉगनिटो मोड या लॉग आउट होने पर उपलब्ध नहीं होगा।
Google AI Mode में क्या है खास
- अब आप केवल टेक्स्ट ही नहीं, आवाज (वॉइस प्रॉम्प्ट) के जरिए भी सर्च कर सकते हैं।
- इसमें Google Lens का इंटीग्रेशन भी है, जिससे आप इमेज अपलोड करके भी सर्च कर सकते हैं।
- जवाब के साथ-साथ आपको जरूरी लिंक और फॉलो-अप सवाल भी मिलेंगे, ताकि आप विषय को और विस्तार से समझ सकें
- यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो किसी टॉपिक पर गहराई से जानकारी चाहते हैं।
Google AI Mode कैसे ऑन करें
डेस्कटॉप पर AI Mode का बटन सर्च रिजल्ट पेज पर सर्च बार के ठीक नीचे मौजूद होता है, "All," "Images," और "News" जैसे टैब्स के पास।
आपको सिर्फ Search Labs टैब में जाकर "AI Mode" को ऑन करना होगा और आप इस नए फीचर का तुरंत फायदा उठा सकते हैं।
Google का AI Mode अब भारत के सभी यूजर्स के लिए लाइव है और यह सर्च अनुभव को पहले से ज्यादा इंटरऐक्टिव, स्मार्ट और यूजफुल बना रहा है। चाहे आप किसी विषय पर गहराई से जानकारी चाहते हों, इमेज से कुछ सर्च करना हो, या आवाज से सवाल पूछना हो। अब यह सब कुछ एक ही सर्च में मुमकिन है।


Click it and Unblock the Notifications








