Home
News

गूगल एंड्रायड वन से सस्‍ते स्‍मार्टफोन में मिलेगा नया अपडेट

गूगल आईओ 2014 ईवेंट के दौरान गूगल एंड्रायड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुंदर पिच्‍चई ने एक नया एंड्रायड प्‍लेटफार्म पेश किया जो खासतौर से कम कीमत के स्‍मार्टफोन में दिया जाएगा लेकिन इनमें नेक्‍सस की तरह सभी नए अपडेट पहले मिलेंगी। एंड्रायड वन नाम के इस नए ओएस के लिए गूगल ने माइक्रोमैक्‍स, कार्बन और स्‍पाइस के साथ एक करार भी किया है जिसके तहत ये कंपनिया गूगल वन ओएस के साथ अपने स्‍मार्टफोन बाजार में उतारेंगी।

पढ़ें: 20 सस्‍ते एंड्रायड स्‍मार्टफोन जो फिट बैठेंगे आपकी पॉकेट में

इस तरह से मार्केट में हर 9 महिने बाद गूगल वन की एक डिवाइस लांच होगी जिसके दाम भी कम होंगे और यूजरों को नया अपडेट भी मिलेगा। गूगल इसके तहत अपने नए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर भी बाजार में उतार सकेगा साथ ही इससे समय की बचत होगी और गूगल के ज्‍यादा से ज्‍यादा फोन मार्केट में आ सकेंगें।

गूगल एंड्रायड वन से सस्‍ते स्‍मार्टफोन में मिलेगा नया अपडेट

इसके अलावा सुंदर पिच्‍चई ने इस बात पर जोर देते हुए कहा एंड्रायड वन भारतीय बाजार में इस साल लांच कर दिया जाएगा। इसके अलावा पिच्‍चई ने प्‍ले ऑटो इंस्‍टॉल के बारे में जानकारी दी जिसकी मदद से एंड्रायड वन यूजर को कुछ रिकमंडेड ऐप सजेस्‍ट करी जाएगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X