Home
News

गूगल फ्री में दे रहा है स्किल ट्रेनिंग, घर बैठे कर सकते हैं जॉइन

By Neha

गूगल भारत में युवाओं के लिए एक स्कॉलरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। गुरुवार को गूगल ने इस प्रोग्राम के बारे में घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत भारत में 130 हजार डेवेलपर और छात्रों को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। गूगल ने ये भी कहा कि इस प्रोग्राम के लिए छात्रों और डेवेलपर्स से किसी तरह की फीस और पैसा नहीं लिया जाएगा। इस प्रोग्राम की सबसे अच्छी बात है कि इस प्रोग्राम को आप घर बैठे भी जॉइन कर सकते हैं। इस प्रोग्राम के लिए गूगल ने प्लूरलसाइट और उडासिटी के साथ साझेदारी की है।

गूगल फ्री में दे रहा है स्किल ट्रेनिंग, घर बैठे कर सकते हैं जॉइन

गूगल ने बताया कि 130 हजार ट्रेनिंग लेने वालों में से 100 हजार प्लूरलसाइट टेक्नॉलॉजी लर्निंग कर्रिकुलम पर स्कॉलरशिप दिया जाएगा और 30 हजार स्कॉलरशिप उडासिटी पर दिया जाएगा। गूगल ने इस प्रोग्राम में मोबाइल और वेब डेवेलपमेंट, मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्चुअल रियलिटी और क्लाउड प्लेटफॉर्म जैसे कोर्स शामिल होंगे।

गूगल डेवेलपर प्रोडक्ट्स ग्रुप और स्किलिंग लीड इंडिया हेड विलियल फ्लोरेंस ने कहा, "पिछले एक साल से हम अलग अलग प्रोग्राम और पहल के जरिए भारत के पांच लाख छात्रों और डेवेलपर्स के साथ काम कर रहे हैं। हम भारत में स्किलिंग इनिशिएटिव का ऐलान कर रहे हैं और 2 लाख 10 हजार छात्रों ने गूगल द्वारा डेवेलप किए गए कोर्स को उडासिटी के जरिए पूरा किया है। इस मोमेंटम को बनाते हुए यह स्कॉलर्शिप प्रोग्राम छात्रों और डेवेलपर्स को उन स्किल को पाने में मदद करेगा जो उन्हें सफल होने के लिए चाहिए।"

गूगल के इन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स खुद को इंटरनेट के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्टर करने के बाद वेबसाइट पर कोर्स प्रोग्राम सेलेक्ट कर सकते हैं। कोर्स पूरा होने पर छात्रों को एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जिसके आधार पर आप जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि कुछ कोर्स में भाग लेने के लिए छात्रों को प्रोग्रामिंग की बेसिक समझ होनी चाहिए।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google announces scholarship program to train 130K Indian. More detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X