Home
News

गूगल की इस एक एप में है सभी जरुरतों का हल

गूगल की नई एप लॉन्च एरियो हो गई है, फिलहाल बैंगलुरु और मुंबई में देगी सेवा।

By Agrahi

गूगल ने अपनी एप एरियो लॉन्च की है। गूगल की यह एप यूज़र्स को वो तमाम लोकल सेवाएं मुहैया कराती है जिनकी हमें अक्सर जरुरत पड़ती है। इस एक एप से यूज़र्स बिल पे कर सकते हैं, फ़ूड ऑर्डर कर सकते हैं, इतना ही नहीं यूज़र्स इस एप के माध्यम से प्लंबर, पेंटर और इलेक्ट्रीशियन जैसी मदद भी पा सकते हैं।

गूगल की इस एक एप में है सभी जरुरतों का हल

गूगल की एरियो एप को यूज़र्स गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं। गूगल का यह एप भारत में फिलहाल बैंगलोर और मुंबई में सेवाएं देगा। उम्मीद है कि जल्द ही इस एप का लाभ अन्य शहरों के यूज़र्स भी उठा पाएंगे।
कंपनी ने इस एप के बारे में गूगल प्ले स्टोर में लिखा है, "यह एप यूजर्स को स्थानीय रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी की सुविधा देता है और घरेलू सेवाओं जैसे इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर और पेंटर आदि मुहैया कराता है।"

यह एप उपलब्ध कंपनियों की समीक्षा की भी सुविधा देता है। वहीं, रेस्टोरेंट के खाने की क्वालिटी, सेवा की समयबद्धता को साझा करने की भी सेवा देता है। इस एप पर कार्ड, नेटबैंकिंग या कैश ऑन डिलिवरी सेवा से भुगतान किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google App Areo gives you all the local services that you need. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X