अब बच्चे बचाएंगे गूगल को हैकिंग से !
गूगल के इस प्रोग्राम में बच्चों को स्कूल में इंटरनेट से जुड़ी सिक्युरिटी के बारे में बताया जाएगा। बच्चों को इंटरनेट से जुड़े खतरों के बारे में जागरुक करने वाले प्रोग्राम को Be Internet Awesome नाम दिय
दिग्गज कंपनी गूगल अब ऑनलाइन सिक्योरिटी और हैकिंग से बचाव के लिए बच्चों को जागरुक करेगी। दरअसल गूगल ने एक ऐलान किया है कि वह जल्द ही बच्चों के सिलेबस में ऑनलाइन हैकिंग से बचने के तरीकों को शामिल करेगा। इस एजुकेशनल प्रोग्राम को Be Internet Awesome नाम दिया जाएगा।

गूगल अब वर्ल्ड लेवल पर हैकिंग से निबटने की तैयारी कर चुका है। गूगल जल्द ही बच्चों को इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा, हैकिंग से बचाव, किसी प्रकार के इंटरनेट उत्पीड़न से बचाव और पासवर्ड संबंधित जानकारी लीक नहीं होने देने के बारे जानकारी देगा। इसके लिए Be Internet Awesome प्रोग्राम के तहत इसे सिलेबस में शामिल किया जाएगा और एक इंटरलैंड नामक वीडियो गेम भी बच्चों के लिए लाया जाएगा।
इस बारे में इंजीनियरिंग फॉर किड्स एंड फैमिली के वाइस प्रेसिडेंट पवनी दीवानजी का कहना है कि बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में इंटरनेट पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं। ऐसे में बच्चों को वास्तव में वेब से परिचित कराने और इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को मागदर्शन उपलब्ध कराने की जरूरत है।
गूगल के इस प्रोग्राम में बच्चों को सोशल मीडिया पर सीमित मात्रा में निजी जानकारी साझा करना, मजबूत पासवर्ड तैयार करना, हैकिंग से बचने, इंटरनेट का सही इस्तेमाल करना जैसी चीजों के बारे में बताया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








