गूगल ब्लॉक करेगा चाइल्ड पोर्न से जुड़े 100,000 सर्च
दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े करीब 100,000 सर्च को जल्द ब्लॉक कर देगा। माइक्रोसॉफ्ट भी अपने बिंग सर्च में चाइल्ड पोर्न से जुड़े कई शब्द ब्लॉक करेगा, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट इस प्रोजेक्ट पर मिलकर काम कर रहे हैं। अगर कोई चाइल्ड पोर्न से जुड़ा कोई भी शब्द सर्च करता है तो उसे रिजल्ट नॉट फाउंड दिखेगा साथ ही एक अश्लील तस्वीरों को गैर कानूनी बताने वाला एक मैसेज भी दिखेगा।
पढ़ें: 20 कूल और क्रीएटिव स्पीकर डिजाइन
कुछ समय पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जेम्स कैमरन ने माइक्रोसॉफ्ट और गूगल से चाइल्ड पोर्न को अपने सर्च में रोकने की अपील की थी और कहा था अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो ससंद में इसके लिए वे एक अलग से विधेयक भी लाएंगे। शुरुआत में ये शब्द अंग्रेजी भाषा वाले देशों में ब्लॉक किए जाएंगे इसके बाद 6 महिने के अंदर दुनिया की 158 भाषाओं में इन शब्दों को ब्लॉक कर दिया जाएगा।
पढ़ें: देखिए एप्पल के भव्य स्पेसशिप हेडक्वार्टर के अंदर की तस्वीरें

गूगल का कहना है सरकार ने उसे 139 शब्दों पर नो रिजल्द दिखाने के लिए कहा था जिसकी जगह अब करीब 13 हजार से अधिक शब्दों पर नो रिजल्द दिखेगा। गूगल की पॉलिसी में पहले ही बच्चों के शौषण से जुड़ी कोई भी सामग्री प्रतिबंधित है। अब इसके सर्च को और कठिन बनाया जाएगा। बाल सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों के शोषण से जुड़ी तस्वीरों को इंटरनेट पर खोजना मुश्किल है लेकिन ये दूसरे नेटर्वक अंदर रहती है जहां से लोगों तक ये पहुंचती है। गूगल और माइक्रोसॉफ्ट अश्लील तस्वीर रखने वाले नेटर्वक को खोजने के लिए नेशनल क्राइम एजेंसी वॉच फाउंडेशन के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि ऐसे तस्वीरों को हटाया जा सके।


Click it and Unblock the Notifications








