Home
News

Google लाया बड़ा अपडेट, अब पहले से भी अधिक सुरक्षित होगा आपका Google अकाउंट

ऑनलाइन स्कैम और साइबर अटैक के लगातार बढ़ने की वजह से यूजर्स परेशान रहते हैं कि कहीं उनका कीमती और जरूरी डेटा चोरी ना हो जाए। यूजर्स की सिक्योरिटी हमेशा से ही Google के लिए अहम मुद्दा रही है। इन समस्या को हल करने के लिए और यूजर्स के डेटा को सिक्योर करने के लिए Google नए-नए अपडेट लेकर आता है।

डेटा को सिक्योर करने के लिए Google में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में Google ने टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को और अधिक सिक्योर करने का निर्णय लिया है। चलिए जानते हैं Google के इस नए अपडेट के बारे में।

अब पहले से भी अधिक सुरक्षित होगा आपका Google अकाउंट

नए अपडेट से मिलेगी यूजर्स को अधिक सुरक्षा

Google ने जानकारी दी है कि अब नई टेक्नोलॉजी से यूजर्स Google अकाउंट को और अधिक सुरक्षित रख पाएंगे। अभी तक यूजर्स को 2FA या फिर OTP के माध्यम से लॉगिन करना होता है। लेकिन Google के इस नए अपडेट के बाद से 2FA के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स का भी यूज कर पाएंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक, यूजर्स SMS की जगह किसी स्पेशल ऐप का यूज कर सकेंगे। इसमें यूजर्स को 6 डिजिट की वन टाइम पासकी मिलेगी। अगर आप कुछ मिनटों तक इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएं तो थोड़ी देर बाद फिर से एक नई पासकी मिलेगी। इस तरह से यूजर्स को अपना डेटा और अधिक सिक्योर करने का मौका मिलगा।

कैसे काम करेगा Google का ये नया फीचर

हार्डवेयर सिक्योरिटी की वाले यूजर के पास 'Passkey Or Security Key Page' पर अपने अकाउंट को जोड़ने के दो ऑप्शन मिलेंगे। यूजर Security Key पर FIDO1 क्रेडेंशियल रजिस्ट्रेशन करने के लिए या तो Security Key ऑप्शन को चुन सकते हैं या फिर वे Passkey बना सकते हैं और किसी अन्य डिवाइस का यूज करने के लिए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।

यह Security Key पर FIDO2 क्रेडेंशियल रजिस्टर करता है। इसमें यूजर को लोकल वेरिफिकेशन के लिए Key पिन का इस्तेमाल करना होगा। कंपनी का कहना है कि अगर यूजर Passkey का यूज करके साइन-इन पासवर्ड का इस्तेमाल ना करने का ऑप्शन चुनते हैं, तो यूजर से उनकी Passkey के साथ पासवर्ड मांगा जाता रहेगा।

लेकिन अगर यूजर अपने अकाउंट से दो-स्टेप वेरिफिकेशन को बंद कर देता है, तो उनके नॉमिनेशन दूसरे फेज जैसे- बैकअप कोड, गूगल ऑथेंटिकेटर या 2 फैक्टर फोन ऑटोमेटिकली उनके अकाउंट से नहीं हटाया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google brings big update, now your Google account will be more secure than before
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X