Google Pixel 2 स्मार्टफोन्स पर 4000 रुपए डिस्काउंट, 10,000 रुपए कैशबैक
वैलेंटाइन्स डे के मौके पर स्मार्टफोन मेकर्स ने स्मार्टफोन के प्राइस कम कर दिए हैं। अगर आप हर साल की तरह इस साल भी अपने पार्टनर को कॉमन गिफ्ट नहीं देना चाहते हैं, तो Google Pixel 2 स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकते हैं।
वैलेंटाइन्स डे पर गूगल ने फैन्स के लिए बेस्ट बाय ऑफर पेश किया है, जिसमें पिछले साल लॉन्च अपने फ्लैगशिप Pixel सीरीज के दोनों स्मार्टफोन Pixel 2 और Pixel 2 XL को डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें कि गूगल बेस्ट बाय ऑफर सिर्फ 28 फरवरी तक वैलिड है।

सिटीबैंक पर वैलिड है ऑफर-
बता दें कि गूगल का बाय बेस्ट कैशबैक और डिस्काउंट का फायदा लेने के लिए कस्टमर्स को सिर्फ सिटीबैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी पर ही वैलिड होगा। कंपनी दोनों ही फोन पर 12 महीनों के लिए नो-कोस्ट ईएमआई ऑफर कर रही है।
पिक्सल 2 पर ऑफर-
28 फरवरी तक गूगल पिक्सल 2 को 1000 रुपए डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। पिक्सल 2 (64GB वेरिएंट) को 49,999 रुपए में बेचा जा रहा है। Pixel 2 स्मार्टफोन का मार्केट प्राइस 51,000 रुपए है। Pixel 2 के 128 GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट पर 8,000 रुपए का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
पिक्सल 2 XL पर ऑफर-
गूगल पिक्सल 2 XL को 28 फरवरी तक 4000 रुपए डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। पिक्सल 2 XL (64GB) को 61,999 रुपए में बेचा जा रहा है। पिक्सल 2 XL का मार्केट प्राइस 66,000 रुपए है। 128GB वेरिएंट वाले गूगल पिक्सल 2XL वेरिएंट पर 10,000 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है।
Pixel 2 के फीचर्स और स्पेक्स-
Pixel 2 सबसे पहले बात करते हैं Pixel 2 स्मार्टफोन की। यह फोन 5 इंच की AMOLED स्क्रीन के साथ आता है। इसमें कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 100,000:1 है जबकि इसका एस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है और इसका रेसोल्यूशन 1920*1080 पिक्सल है। यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 2।35GHz + 1।9 GHz, 64 बिट ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 835 एसओसी, अड्रेनो 540 GPU और 4जीबी रैम के साथ आता है। इस फोन में 64 जीबी की स्टोरेज भी दी गई है। फोन की बैटरी 2700mAh पॉवर की है और इसमें एंड्रायड 8।0 oreo है। इस फोन में कैमरा 12।2MP रियर कैमरा है जबकि इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
Pixel 2 XL के फीचर्स और स्पेक्स-
यह फोन 6 इंच की OLED QHD स्क्रीन के साथ आता है। इसमें एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है और इसका रेसोल्यूशन 1440*2880 पिक्सल है। यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 2.35GHz + 1।9 GHz, 64 बिट ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 835 एसओसी, अड्रेनो 540 GPU और 4जीबी रैम के साथ आता है। इस फोन में 64 जीबी की स्टोरेज भी दी गई है। फोन की बैटरी 3520mAh पॉवर की है और इसमें एंड्रायड 8.0 oreo है। इस फोन में कैमरा 12.2MP रियर कैमरा है जबकि इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस, NFC आदि ऑप्शन हैं।


Click it and Unblock the Notifications