गूगल मना रहा है पहली पैराशूट जम्प का जश्न
गूगल के होम पेज पर आज एक आकर्षक डूडल आपको नजर आ रहा होगा ये डूडल दुनिया में पहली बार पैराशूट जम्प की जयंती के तौर पर बनाया गया है। आज ही के दिन यानी 22 अक्टूबर 1797 को जर्मनी के आंद्रे जैक्यूस ने 8,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी। आंद्रे पैराशूट से छलांग लगाने वाले दुनियां के सबसे पहले व्यक्ति थे। छलांग लगाने के लिए उन्होंने सिल्क के पैराशूट का प्रयोग किया था

जर्मनी में पैदा हुए आंद्रे का जन्म 31, 1769 को हुआ था उन्होंने फिजिक्स सब्जेक्ट से पढ़ाई की और बाद में 1793 को फ्रेंच आर्मी में इंस्पेक्टर के पद पर काम करने लगे। 18 अगस्त, 1823 को आंद्रे का निधन हो गया।

गूगल द्वारा होम पेज पर दिए गए डूडल में प्ले का बटन दबाते ही एक व्यूक्ति पैराशूट के साथ ऊपर चला जाएगा, कुछ ऊंचाई पर जाते ही वो नीचे की ओंर पैराशूट की मदद से गिरने लगेगा। अब आपको अपने पीसी में लेफ्ट और राइट एरो बटनों द्वारा उसे कंट्रोल करना होगा और नीचे सही सलामत उतारना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








