गूगल ने डूडल के जरिए दुनिया के सबसे अच्छे गिटारिस्ट और सिंगर को किया याद
गूगल अक्सर अपने डूडल के जरिए दुनियाभर के कुछ खास लोगों को याद करते रहता है। हम भी आपको हमेशा गूगल के डूडल और उसके जरिए उस खास शक्सियत के बारे में बताते रहते हैं। आज भी गूगल ने एक डूडल बनाया है, क्या आपने गौर किया है।

आज गूगल ने अपना डूडल अमेरिका के एक महान सिंगर BB King को याद करने के लिए बनाया है। BB King अमेरिका के एक महान सिंगर थे और आज उनका 94वां जन्मदिन है। इस वजह से गूगल ने अपना डूडल बनाकर उन्हें याद किया है।
BB King को गूगल ने किया याद
गूगल ने अपने इस डूडल में एक 2 मिनट 10 सेकेंड का वीडियो तैयार किया है। यह एक एनिमिटेड वीडियो है। इस वीडियो में अमेरिका के इस महान सिंगर को गिटार के साथ दिखाया जा रहा है। आप जैसे ही आज के गूगल डूडल को क्लिक करेंगे तो ये वीडियो चालू हो जाएगी। इस वीडियो में आप अमेरिका के इस महान कलाकार को एक गिटार पकड़े हुए देख सकते हैं। आप चाहे तो इस वीडियो को शेयर भी कर सकते हैं।
बीबी किंग की बात करें तो उनका जन्म अमेरिका के Itta Bena, Mississippi में सन् 1925 में हुआ था। वो एक गायक थे। इसके साथ-साथ वो गाने भी लिखते थे, गिटार बजाते थे और रिकॉर्ड भी करते थे। इस वजह से दुनिया उन्हें सिंगर, सॉन्गराइटर, गिटारिस्ट और रिकॉर्ड प्रॉड्यूसर के रूप में जानते थे। उन्होंने अपनी पहली रिकॉर्डिंग 1949 में की थी। उनका पहला हिट गाना "Three O'Clock Blues" था, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार कामयाबियों की सीढ़ियों पर चढ़ते चले गए।
क्यों महान थे BB King
"Three O'Clock Blues" के बाद उन्होंने कई हिट सॉन्ग दिए, जिनमें "The Thrill is Gone" और "Every Day I Have the Blues" जैसे कई सॉन्ग उनके हिटलिस्ट का हिस्सा बन गए। वो गाने लिखते भी अच्छा था, गाते भी अच्छा था और उसे रिकॉर्ड भी काफी अच्छे तरीके से करते थे। इन सबसे अलावा वो गिटार भी काफी मधुर आवाज में बजाते थे। इस वजह से साल 2011 में उन्हें Rolling Stone Magazine ने दुनिया के 100 सबसे महान गिटारिस्ट की लिस्ट में 6ठां स्थान दिया। दुनियाभर की कामयाबियों को हासिल करने के बाद 14 मई 2015 को उनकी मृत्यु हो गई।


Click it and Unblock the Notifications








