Home
News

गूगल ने डूडल के जरिए मनाया शिक्षक दिवस और पहले उप-राष्ट्रपति को दिया सम्मान

क्या आपने आज गूगल का डूडल पर गौर किया है..? आज गूगल के डूडल में आपको किताब, कॉपी, स्केल, समेत पढ़ने-लिखने के सभी सामान देखने को मिलेंगे। दरअसल, आज 5 सितंबर है। भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। आज के दिन भारत के एक महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन है। उन्हीं के जन्मदिन को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वजह से गूगल ने अपने डूडल के जरिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और शिक्षक दिवस को सम्मान दिया है।

गूगल ने डूडल के जरिए मनाया शिक्षक दिवस और पहले उप-राष्ट्रपति को दिया सम्मान

गूगल के डूडल पर क्या और क्यों...?

आप जैसे ही गूगल के डूडल पर क्लिक करेंगे तो आपको शिक्षक दिवस यानि टीचर्ज डे की सभी डीटेल्स पढ़ने के लिए मिल जाएगी। आइए हम भी आपको शिक्षक दिवस के बारे में कुछ खास बाते बताते हैं। शिक्षक दिवस, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। हम आपको बताते हैं कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन कौन थे...?

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उप-राष्ट्रपति थे। वह सन् 1952 से सन् 1962 के बीच में भारत के उप-राष्ट्रपति रहे थे। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। वह एक शिक्षक थे। असल में वह एक महान शिक्षक थे। उनके छात्र उनसे काफी प्रभाावित थे और जब वह उप-राष्ट्रपति थे, तब उनके जन्मदिन पर उनके पास जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते थे।

शिक्षक दिवस की शुरुआत कैसे हुई...?

ऐसे में भारत के डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने छात्रों से इच्छा जताई कि वो उन्हें बधाई देने के अलावा अगर इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाए तो ज्यादा अच्छा होगा। उसी वक्त से आज के दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति रहे थे। उन्हें एक महान आस्थावान हिंदू विचारक के रूप में जाना जाता था।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारतीय संस्कृति के एक महान दार्शनिक के तौर पर भी जाना जाता रहा है। उनके इन्हीं गुणों के कारण सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today is 5 September. Teachers' Day is celebrated every year on 5 September in India. Today is the birthday of Dr. Sarvepalli Radhakrishnan, a great teacher of India. His birthday is celebrated as Teachers' Day in India. Because of this, Google has honored Dr. Sarvepalli Radhakrishnan and Teacher's Day through his doodle.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X