गूगल डूडल ने सत्यजीत रे को किया याद
दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल ने महान फिल्मकार सत्यजीत रे के 92वें जन्मदिन पर उनकी एक फिल्म ‘पाथेर पांचाली' के दृश्य का डूडल पेश किया है। सत्यजीत रे दुनिया के उन फिल्म निर्देशको में से एक थे जिन्हें 20 वीं शताब्दी के सर्वोतम फिल्म निर्देशकों में गिना जाता है। राय ने अपने जीवन में 37 फ़िल्मों का निर्देशन किया।
गूगल ने अपने डूडल में सत्यजीत रे की फिल्म पाथेर पंचाली की फिल्म का एक प्रसिद्ध दृश्य प्रदर्शित किया गया है, जिसमें मुख्य चरित्र अपू ट्रेन की ओर देखते हुए अपनी बहन दुर्गा के साथ दौड़ लगा रहा है।

ये फिल्म साल 1955 में रिलीज हुई ‘पाथेर पांचाली' सत्यजीत रे की पहली फिल्म थी, जो बांग्ला लेखक विभूतिभूषण बंधोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित थी। कान फिल्म महोत्सव सहित इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर काफी सराहा गया था। राय फ़िल्म निर्माण के अलावा दूसरे कई काम खुद ही करते थे जैसे पटकथा लिखना, अभिनेता ढूंढना, संगीत लिखना, संपादन और प्रचार सामग्री की रचना करना।
रे के दादा उपेंद्र किशोर रे चौधरी थे, जो ब्रह्म समाज के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और रे के पिता सुकुमार रे जाने माने बांग्ला कवि थे। नायाब फिल्म बनाने के साथ ही रे ने फेलुदा सिरीज और प्रोफेसर सांकु सिरीज सहित कई किताबें लिखी।


Click it and Unblock the Notifications







