Home
News

गूगल ने डूडल के जरिए मनाया WWW का 30वां जन्मदिन

क्या आज आपने गूगल के डूडल पर गौर किया है...? आज गूगल दुनिया के पहले वेब ब्राउजर WWW यानि World Wide Web की 30वीं सालगिरह मना रहा है। अगर आप इंटरनेट यूज़ करते हैं, तो www के बारे में जरूर पता होगा। आप किसी भी लिंक को सर्च करने के लिए सर्च ब्राउज़र में सबसे पहले www डालते हैं। क्या आप जानते हैं कि इस www की सबसे पहले चर्चा कब, कहां और किसने की थी।

गूगल ने डूडल के जरिए मनाया WWW का 30वां जन्मदिन

www का अविष्कार आज ही के दिन 12 मार्च 1989 में किया गया था। इसको अविष्कार करने वाले शक्स का नाम Sir Tim Berners-Lee है। उन्होंने आज से ठीक 30 साल पहले वर्ल्ड वाइड वेब की शुरुआत की थी। उन्होंने एक ऐसा प्लेटफॉर्म का अविष्कार किया था, जहां यूजर्स कोई भी जानकारी पाने के लिए एक वेबसाइट से दूसरी वेबसाइट में यूआरएल की मदद से जा सकते हैं। इस वजह से आज गूगल ने अपने डूडल के जरिए दुनिया को इस इतिहास की याद दिलाई है।

आज के दिन यानि 12 मार्च 1989 में Tim अपने बॉस के सामने वर्ल्ड वाइड वेब का प्रोपोजल लेकर गए थे। उस वक्त इस प्रोपोजल का नाम "इनफॉर्मेशन मैनेजमेंट: ए प्रपोजल" था। इस प्रस्ताव को सुनकर उनके बॉस ने कहा यह "अस्पष्ट लेकिन रोमांचक" है। टिम का कहना था कि एक कंप्यूटर से अनेकों कंप्यूटर्स में किसी भी जानकारियों को बांटने वाली तकनीक दुनिया में एक नई क्रांति ला देगी।

अपने बॉस को इस प्रस्ताव की चर्चा करने के बाद टिम ने इसपर काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने इस नई तकनीक को हकिक़त में बदलने के लिए एचटीएमएल लैंग्वेज, एचटीटीपी एप्लिकेशन और वर्ल्ड वाइड वेब पर काम करना शुरू कर दिया। इस अविष्कार के बाद वर्ल्ड वाइड वेब दुनिया का पहला वेब ब्राउजर बना। जिसके जरिए किसी भी चीज को सर्च करने की एक नई पीढ़ी शुरू हो गई।

1989 से लेकर 1991 तक दो साल अपने इस प्रोजेक्ट पर काम करने के बाद टिम ने आखिरकार अपनी सोच को हकीक़त में बदल ही दिया। उसके बाद टिम 1991 में वेब के एक्सटर्नल सर्वर पर काम करने लगे थे। हालांकि उनके इस अविष्कार के बाद पूरी दुनिया में इंटरनेट का एक नया दौर शुरू हो गया। जिसका असर आज 2019 में भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। उन्होंने सोचा था कि उनका यह अविष्कार विश्व में एक क्रांति ला देगा और इसमें कोई शक नहीं कि WWW ने पूरी दुनिया में क्रांति ला दी।

इस क्रांति का असर है कि आज के दौर में हम जब चाहे, जो चाहे, जहां चाहे वहां खोज सकते हैं। इसके लिए हमें सिर्फ इंटरनेट की जरूरत होगी। अब यह हमारी रोजमर्रा जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। यहीं कारण है कि आज इंटरनेट में 2 अरब से भी ज्यादा वेबसाइट्स हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Have you noticed Google Doodle today ...? Today Google is celebrating the 30th anniversary of the world's first web browser WWW i.e. World Wide Web. If you use the Internet, you will definitely know about www. You search the first link in the search browser to search for any link.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X