अब बिना इंटरनेट भी काम करेगा गूगल Chrome
गूगल क्रोम ने हाल ही में एक नया फीचर जोड़ा है। इसके तहत गूगल क्रोम आपको बिना इंटरनेट कनेक्शन के कुछ भी काम करने की अनुमति देगा। इंटरनेट एरर होने पर भी गूगल क्रोम आपके काम को रुकने नहीं देगा। गूगल ने भारत जैसे कई विकासशील देशों में इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी ब्राउजिंग करने वाला फीचर जोड़ा है। इस फीचर के जरिये एंड्रॉयड यूजर्स और वेबसाइट यूजर्स बिना इंटरनेट के भी जरूरी चीजें सर्च कर सकते हैं।

गूगल ने इस फीचर को 21 जून को जोड़ा है। गूगल क्रोम का एंड्रॉयड मोबाइल के लिए नया अपडेट जारी हुआ है। यह अबतक का बेहतरीन फीचर बताया जा रहा है जो कि यूजर्स को भी खुश कर देगा। एंड्रॉयड यूजर्स अब गूगल क्रोम के जरिए ऑफलाइन भी कंटेंट पढ़ सकेंगे। दरअसल, ऐप के इस नए अपडेट के बाद यह नेटवर्क होने पर कंटेंट को अपने आप ही डाउनलोड कर लेगा जिसके बाद नेटवर्क जाने या इंटरनेट कनेक्शन जाने के बाद आसानी से ऑफलाइन कंटेंट पढ़ सकेंगे।
इस फीचर की जानकारी देते हुए गूगल के एंड्रॉयड ऑफलाइन प्रोडक्ट मैनेजर अमंदा बॉस ने कहा, "जब आप इंटरनेट से जुड़े नहीं होंगे और वाई-फाई उपलब्ध नहीं होगा तो भी आप स्वत: संबंधित लोकेशन से वांटेड आर्टिकल डाउनलोड कर सकेंगे।" ऑटोमेटिक डाउनलोड की गई चीजें किसी भी समय बगैर इंटरनेट के आपके पास उपलब्ध होंगी। बॉस ने आगे कहा, "अगर आप क्रोम पर साइन इन करेंगे तो आपके ब्राउजिंग की हिस्ट्री के आधार पर संबंधित चीजें मिल जाएंगी।"
एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर गूगल क्रोम भारत, नाइजीरिया, इंडोनेशिया और ब्राजील समेत दुनिया के 100 देशों में उपलब्ध होगा। हालांकि, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिये यूजर्स को गूगल क्रोम का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करना होगा। गूगल क्रोम ने इसके लिए ऑटोमैटिक डाटा सर्वर लगाया है, जिसकी वजह से यूजर्स कम डाटा का इस्तेमाल करके कंटेंट डाउनलोड कर सकेंगे। एक बार कंटेट डाउनलोड करने के बाद इसे कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। गूगल क्रोम फिलहाल एंड्रॉयड और डेस्कटॉप पर उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








