Chrome और Edge यूजर्स पर बड़ा साइबर हमला, खतरे में लाखों लोगों की सुरक्षा; कैसे बचें?
ShadyPanda: अगर आप Google Chrome या Microsoft Edge ब्राउजर पर एक्सटेंशन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एक बड़े मैलवेयर कैंपेन, जिसे ShadyPanda नाम दिया गया है, ने 40 लाख से ज्यादा यूजर्स को अपना शिकार बनाया है।
हैकर्स ने उन एक्सटेंशन्स को हथियार बनाया है जिन्हें यूजर्स ने भरोसेमंद मानकर डाउनलोड किया था, लेकिन अपडेट के जरिए वे जासूसी करने वाले टूल में बदल गए।
कैसे हुआ यह हमला?
लंबी प्लानिंग: ये एक्सटेंशन्स 2018 से मौजूद थे। शुरुआत में ये बिल्कुल सेफ थे और वॉलपेपर या प्रोडक्टिविटी टूल की तरह काम करते थे।
धोखे से अपडेट: जब यूजर्स ने इन पर भरोसा कर लिया, तो लगभग 5 साल बाद एक ऑटोमैटिक अपडेट के जरिए इनमें मैलवेयर डाल दिया गया।
चुपके से जासूसी: चूंकि यह अपडेट आधिकारिक सिस्टम के जरिए आया, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ और ये टूल्स जासूसी करने लगे।
क्या चुरा रहा है यह स्पाइवेयर?
- यह स्पाइवेयर आपके कंप्यूटर पर पूरा कंट्रोल हासिल करने की क्षमता रखता है।
- आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री और सर्च क्वेरीज
- आप कीबोर्ड पर क्या टाइप कर रहे हैं (Keystrokes - इसमें पासवर्ड भी शामिल हो सकते हैं)।
- ब्राउजर की Cookies और सेशन डेटा।
- माउस क्लिक्स और स्क्रीन की जानकारी।
- यह आपके बैंक खाते या सोशल मीडिया के पासवर्ड भी चुरा सकता है।
खतरे में हैं ये प्रमुख एक्सटेंशन्स
रिपोर्ट में कई एक्सटेंशन्स का जिक्र है, लेकिन जिन तीन नामों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया है।
- Clean Master
- WeTab
- Infinity V+
अगर आपके ब्राउजर में इनमें से कोई भी एक्सटेंशन है, तो उसे तुरंत हटा दें। Google ने इन्हें अपने स्टोर से हटा दिया है, लेकिन Microsoft Edge पर अभी भी कुछ एक्सटेंशन्स के एक्टिव होने की खबर है।
खुद को सेफ कैसे रखें?
तुरंत डिलीट करें: ऊपर बताए गए या किसी भी संदिग्ध वॉलपेपर/प्रोडक्टिविटी एक्सटेंशन को अभी अनइंस्टॉल करें।
पासवर्ड बदलें: चूंकि यह मैलवेयर आपके कीस्ट्रोक्स रिकॉर्ड कर सकता था, इसलिए अपने सभी जरूरी अकाउंट्स (बैंकिंग, ईमेल, सोशल मीडिया) के पासवर्ड तुरंत बदल दें।
एंटीवायरस स्कैन: अपने कंप्यूटर को एक अच्छे एंटीवायरस से फुल स्कैन करें।
सीमित एक्सटेंशन्स: केवल वही एक्सटेंशन रखें जिनकी आपको सख्त जरूरत है। कम एक्सटेंशन मतलब कम खतरा।


Click it and Unblock the Notifications









