अलर्ट! Google Chrome यूजर्स के लिए बड़ा खतरा, तुरंत करें ये काम नहीं तो...
Google ने दुनिया भर के करीब 3 अरब Chrome यूजर्स के लिए एक High Security Warning जारी की है। कंपनी के मुताबिक, Chrome ब्राउजर में 10 गंभीर सिक्योरिटी खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के सिस्टम और डेटा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
यह खामियां खासतौर पर Chrome 143 वर्जन में सामने आई हैं। इनसे बचने के लिए Google ने Chrome 144 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?
Google Chrome टीम के अधिकारी Srinivas Sista ने 13 जनवरी को जानकारी दी कि Chrome 144 को Windows, Mac और Linux के लिए Stable Channel पर रोलआउट किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इन कमजोरियों में से कुछ High Risk कैटेगरी की हैं, जो सीधे तौर पर ब्राउजर की सिक्योरिटी और यूजर डेटा को खतरे में डाल सकती हैं। हालांकि, यह अपडेट धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा, ऐसे में जिन लोगों के सिस्टम में संवेदनशील जानकारी है, उन्हें खुद ही अपडेट करना जरूरी है।
Google Chrome 144 कैसे अपडेट करें?
अगर आप तुरंत सेफ रहना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें।
- सबसे पहले Google Chrome ब्राउजर खोलें
- ऊपर दाईं तरफ Settings पर जाएं
- अब Help पर क्लिक करें
- इसके बाद About Google Chrome चुनें
- Chrome 144 अपडेट अपने आप डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा
- आखिर में ब्राउजर को Restart करें
बस! आपका Chrome अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा।
क्यों जरूरी है तुरंत अपडेट करना?
- अगर आप Chrome अपडेट नहीं करते हैं, तो
- आपका पर्सनल डेटा लीक हो सकता है
- बैंकिंग और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर खतरा बढ़ सकता है
- हैकर्स आपके सिस्टम पर हमला कर सकते हैं
- इसलिए बिना देर किए Chrome 144 पर अपडेट करना बेहद जरूरी है।
Chrome में मिलीं ये 10 सिक्योरिटी कमजोरियां
Google ने जिन खामियों को चिन्हित किया है, उनमें High, Medium और Low तीनों तरह के रिस्क शामिल हैं।
High Risk Vulnerabilities
- CVE-2026-0899: V8 JavaScript इंजन में आउट-ऑफ-बाउंड मेमोरी एक्सेस
- CVE-2026-0900: V8 इंजन में गलत इम्प्लीमेंटेशन
- CVE-2026-0901: Chromium Blink कंपोनेंट में खामी
Medium Risk Vulnerabilities
- CVE-2026-0902: V8 में गलत इम्प्लीमेंटेशन
- CVE-2026-0903: Downloads में अनट्रस्टेड इनपुट की सही जांच नहीं
- CVE-2026-0904: Digital Credentials में सिक्योरिटी UI से जुड़ी समस्या
- CVE-2026-0905: Network में पॉलिसी एनफोर्समेंट की कमी
Low Risk Vulnerabilities
- CVE-2026-0906: सिक्योरिटी UI से जुड़ी खामी
- CVE-2026-0907: Split View में सिक्योरिटी UI इश्यू
- CVE-2026-0908: ANGLE में Use-After-Free बग


Click it and Unblock the Notifications








