Google Chrome यूजर्स को मिली चेतावनी; जारी हुआ हाई-सेवेरिटी अलर्ट, तुरंत करें अपडेट
भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने Google Chrome ब्राउज़र के डेस्कटॉप यूजर्स के लिए हाई-सेवेरिटी अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि ब्राउज़र में पाई गई कई गंभीर सुरक्षा खामियों का फायदा उठाकर रिमोट हैकर न केवल सिस्टम पर नियंत्रण पा सकते हैं, बल्कि उसे क्रैश भी कर सकते हैं।

कौन-कौन प्रभावित हो सकते हैं?
यह चेतावनी Chrome के उन वर्ज़न पर लागू होती है जो Windows और Mac के 137.0.7151.119/.120 वर्जन से पुराने और Linux के वर्ज़न 137.0.7151.119 से पुराने हैं। CERT-In का कहना है कि यदि कोई यूजर किसी खास तरीके से तैयार की गई मालिशियस वेबसाइट पर पहुंचता है, तो इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर सिस्टम में arbitrary code चला सकते हैं या Denial of Service (DoS) अटैक कर सकते हैं जिससे ब्राउजर या पूरा सिस्टम क्रैश हो सकता है।
इन खामियों का कारण क्या है?
साइबर सिक्योरिटी शोधकर्ताओं के अनुसार, ये खामियां Chrome के V8 JavaScript इंजन में integer overflow बग और Profiler टूल में use-after-free एरर के कारण पाई गई हैं। ये तकनीकी बग्स हैकर्स को सिस्टम में घुसपैठ करने का रास्ता देते हैं।
कितना गंभीर है खतरा?
CERT-In ने इसे 'High' severity level पर रखा है, यानी यह खतरा बहुत ही गंभीर है। यदि इन बग्स का शोषण किया गया तो यूज़र की पर्सनल जानकारी, सिस्टम एक्सेस और फाइल्स सब कुछ खतरे में पड़ सकता है।
Chrome को ऐसे करें अपडेट?
CERT-In ने सभी यूजर्स से आग्रह किया है कि वे तुरंत अपना Google Chrome ब्राउजर अपडेट करें। Google पहले ही इसका सेफ वर्जन रिलीज कर चुका है।
- Chrome ब्राउजर खोलें।
- ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स (Menu) पर क्लिक करें।
- Help > About Google Chrome पर जाएं।
- ब्राउजर खुद अपडेट चेक करेगा और इंस्टॉल करेगा
- अपडेट लागू करने के लिए ब्राउजर को रिस्टार्ट करें
अगर आप Google Chrome यूज़र हैं, तो यह जरूरी है कि आप बिना देरी किए ब्राउज़र को अपडेट करें। ये खामियां आपके सिस्टम और डेटा को गंभीर खतरे में डाल सकती हैं। अपडेट करना एक छोटा कदम है, लेकिन इससे आप बड़े साइबर हमले से बच सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications