Home
News

लाखों क्रोम यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! सरकार ने दी सख्त चेतावनी, तुंरत करें ये काम

अगर आप Google Chrome यूज करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार की Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) ने देश के सभी Chrome यूजर्स के लिए हाई रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। यह खतरा खासतौर पर डेस्कटॉप वर्जन (Windows, Linux और macOS) पर इस्तेमाल किए जा रहे Chrome ब्राउजर से जुड़ा हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Chrome के पुराने वर्जन में एक ऐसी कमजोरी पाई गई है, जिसकी वजह से हैकर्स रिमोटली किसी भी सिस्टम पर हमला कर सकते हैं। इस खामी के जरिए साइबर अटैकर्स आपके कंप्यूटर पर मनचाहा कोड चला सकते हैं, जिससे आपका डेटा चोरी हो सकता है या सिस्टम पूरी तरह लॉक हो सकता है।

लाखों क्रोम यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा!

कौन-से वर्जन हैं खतरे में?

  • CERT-In के मुताबिक, यह खामी Chrome के पुराने वर्जन में मौजूद है।
  • Windows और Mac के लिए: वर्जन 141.0.7390.107/.108 से पहले के
  • Linux के लिए: वर्जन 141.0.7390.107 से पहले के

इन वर्जन में मौजूद बग का नाम "Use After Free in Safe Browsing" है। अगर कोई यूजर इन पुराने वर्जन को चला रहा है, तो उसका सिस्टम हैकिंग के खतरे में है।

कैसे बचें इस साइबर अटैक से?

Google ने पहले ही इस समस्या का हल निकालते हुए नया सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिया है। यूजर्स को तुरंत नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने की सलाह दी गई है।

  • Google Chrome खोलें
  • ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर क्लिक करें
  • Help → About Google Chrome पर जाएं
  • Chrome अपने-आप लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड कर लेगा

इसके बाद रिस्टार्ट करें

आप चाहें तो ऑटो अपडेट फीचर भी ऑन कर सकते हैं, ताकि अगली बार अपडेट मिस न हो।

क्यों जरूरी है अपडेट करना?

अगर आप Chrome अपडेट नहीं करते, तो हैकर्स आपके ब्राउजर की इस कमी का फायदा उठाकर कई नुकसान कर सकते हैं।

  • आपकी पर्सनल जानकारी चुरा सकते हैं।
  • बैंकिंग डिटेल्स या पासवर्ड्स हैक कर सकते हैं
  • या फिर आपका सिस्टम कंट्रोल में ले सकते हैं

इसलिए अगर आप अभी भी पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो तुरंत अपडेट करें और खुद को साइबर अटैक से बचाएं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X