गूगल का क्रोमबॉक्स, सिर्फ देखने में छोटा
पूरी दुनिया आज एक छोटे से बॉक्स में सिमट सी गई है, गूगल क्रोमबॉक्स को लेने के बाद आप भी कुछ ऐसा ही कहेंगे। बिजनेस मैन हों या फिर रिसर्च स्टूडेंट गूगल के नए क्रोमबॉक्स में आपको सब मिलेगा। 90,000 रुपए की कीमत भले ही आपको थोड़ी ज्यादा लगे मगर इसके फीचरों को सुनने के बाद शायद इतनी कीमत आप देने को तैयार हो जाएं।

गूगल ने आसुस के साथ मिलकर क्रोमबॉक्स को पेश किया है जो एक तरह से पीसी ही है, वैसे नई क्रोमबुक को खासतौर से एजुकेशन सेक्टर के लिए उतारा गया है, इसमें फुल एचडी 1080 पिक्सल वीडियो कैमरा के साथ माइक्रोफोन, स्पीकर यूनिट, रिमोट कंट्रोल दिया गया है साथ ही आप स्क्रीन शेयर और डाक्यूमेंट में वॉयरलेस तरीके से शेयर कर सकते हैं।
पढ़ें: फेसबुक पर भारत का गलत नक्शा, जुकरबर्ग बने निशाना
{i
क्रोमबॉक्स में चौथी पीढ़ी का इंटल कोर आई7 4600U प्रोसेसर इंटल एचडी ग्राफिक 4400 के साथ लगा हुआ है साथ में 4 जीबी रैम। कनेक्टिविटी के लिए क्रोमबॉक्स पर नजर डालें तो इसमें वाइफाइ, ब्लूटूथ, 2 इन वन कार्ड रीडर, 2 एक्स यूएसबी, एचडीएमआई, आरजे 45 लेन, डीसी पोर्ट, ऑडियो जैक लगे हुए हैं।
क्रोम ओएस की ग्लोबल प्रोडेक्ट हेड स्मिता हाशिम ने इस मौके पर कहा हमने क्रोमबुक भारत में एक साल पहले लांच की थी अब हम इसमें 3 वर्जन एक साथ उतार रहे हैं। कंपनी जोलो व नेक्सियन के साथ मिलकर 12,999 रुपए में पहले दो क्रोमबुक लांच कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications







