Google Cloude और Airtel ने की साझेदारी, कनेक्टिविटी और AI Technology पर होगा फोकस
अब Bharti Airtel अपने ग्राहकों को Google Cloude की सुविधा देने की प्लानिंग कर रहा है। इसके लिए Airtel ने Google Cloude के साथ साझेदारी की है। सोमवार यानी 13 मई 2024 को एक ज्वॉइन्ट स्टेटमेंट में इस साझेदारी की जानकारी पेश की गई है।
इस साझेदारी की मदद से Airtel अपने ग्राहकों को Google Cloude से लेकर Fast Track Cloude अडॉप्शन तक क्लाउड सॉल्यूशन प्रोवाइड करेगा। इसी के साथ इन दोनों कंपनियों के एक साथ होने से कनेक्टिविटी और AI Technology को और अधिक बेहतर करने में सहयोग मिलेगा।

पार्टनरशिप का क्या है उद्देश्य
इस पार्टनरशिप के साथ इंडस्ट्री लीडिंग AI/ML Solutions को AI Technology के साथ डेवलप करने में मदद मिलेगी, जिसे Airtel अपने खुद के लार्ज डेटा के साथ ट्रेन कर सकेगा। यह दोनों कंपनियां Airtel कनेक्टिविटी और डिस्ट्रिब्यूशन चैनल्स को Google Cloude की AI Technology के साथ जॉइंट-गो-मार्केट पर एक साथ काम करेंगी।
Airtel अपने ग्राहकों को क्लाउड मैनेजमेंट सर्विस देने का भी काम कर सकेगा। इसमें लार्ज एंटरप्राइस और उभरते हुए बिजनेस दोनों को शामिल किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस पार्टनरशिप की वजह से मार्केटिंग टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन के साथ ग्राहकों का बिहेवियर समझने में मदद मिलेगी।

बता दें कि Airtel पुणे में इस काम के लिए एक सर्विस सेंटर का भी सेटअप कर चुका है। इस सेंटर में 300 से भी अधिक एक्सपर्ट्स को Google Cloude और डिजीटल सर्विस के लिए ट्रेन किया जाएगा, जिससे बनाए गए उद्देश्य तक पहुंचने में आसानी हो।


Click it and Unblock the Notifications








