Home
News

शानदार मौका : Google फ्री देगा होम मिनी स्मार्ट स्पीकर

By Neha Kashyap

Google ने हाल ही में अपने Google Home और Google Home Mini स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च किए थे। गूगल होम की कीमत 9,999 रुपएहै। वहीं, गूगल होम मिनी स्पीकर्स को 4,499 रुपए में खरीदा जा सकता है।

हालांकि अब गूगल एक खास कैंपेन लाई है, जिसमें आप बिना एक भी रुपया खर्च किए फ्री में गूगल होम मिनी स्मार्ट स्पीकर को अपने घर ला सकते हैं।

दरअसल गूगल ने अपना डोनट कैंपेन भारत में शुरू किया है। इस कैंपेन में गूगल लोगों को डोनट और गूगल होम मिनी स्पीकर फ्री में दे रहा है।

शानदार मौका : Google फ्री देगा होम मिनी स्मार्ट स्पीकर

क्या है गूगल डोनट कैंपेन-

क्या है गूगल डोनट कैंपेन-

गूगल का एक कैंपेन है, जिसे वह अमेरिका में भी पेश कर चुकी है। भारत में डोनट कैंपेन दिल्ली और मुंबई शहरों में शुरु किया गया है। इस कैंपेन में गूगल के स्टोर्स पर या तो यूजर्स को फ्री में डोनट दिया जाएगा या फिर 4,499 रुपये वाला गूगल होम स्मार्ट स्पीकर।

कहां मिलेगा डोनट कैंपेन का फायदा-

कहां मिलेगा डोनट कैंपेन का फायदा-

मुंबई के घाटकोपर में स्थित आर सिटी मॉल और दिल्ली के सलेक्ट सिटी वॉक मॉल में गूगल के स्पेशल शॉप पर ग्राहक जाकर ये ऑफर पा सकते हैं। इस ऑफर में आपके लक का मामला है। आप होम स्पीकर मिनी या डोनट दोनों में से एक चीज पा सकते हैं।

क्या करना होगा-

क्या करना होगा-

सबसे पहले गूगल के इन स्पेशल शॉप पर जाएं। यहां आपके एक्सपीरियंस ज़ोन में ले जाया जाएगा। इस एक्सपीरियंस ज़ोन को गूगल होम और होम मिनी के एक्सपीरियंस के लिए बनाया गया है। यहां आप गूगल के वॉयस असिस्टेंट का डेमो लें। गूगल होम स्मार्ट स्पीकर का आनंद उठाए। एक्सपीरियंस ज़ोन से बाहर काउंटर पर आएं। यहां एक बटन दी गई है, जिसे दबाएं। बटन दबाते ही काउंटर पर एक पैकेट आपके लिए आएगा। इस पैकेट में डोनट या गूगल होम मिनी स्पीकर दोनों में से एक चीज़ होगी।

गूगल होम और होम मिनी स्पीकर्स को पॉपुलर करना चाहती है कंपनी-

गूगल होम और होम मिनी स्पीकर्स को पॉपुलर करना चाहती है कंपनी-

गूगल का ये कैंपेन एक मार्केटिंग रणनीति कहा जा सकता है। इस कैंपेन के जरिए कंपनी लोगों के बीच गूगल होम की चर्चा भारत में बढ़ाने की कोशिश में है।अमेरिका में गूगल होम के लॉन्च के वक्त कंपनी ने इस कैंपेन को शुरु किया था। अब इसे भारत लाया गया है ताकि कंपनी गूगल होम की चर्चा भारत में बढ़ा सके।

गूगल होम मिनी स्पीकर के फीचर्स-

गूगल होम मिनी स्पीकर के फीचर्स-

इस स्पीकर की बात करें तो गूगल होम मिनी में 802.11b/g/n/ac (2.4GHz/5Ghz) Wi-Fi dual-band कनेक्टिविटी है जहां दोनों ANDROID AUR iOS सपोर्ट के साथ आते हैं। होम स्पीकर में एक 2 इंच ड्राइवर और ड्यूल 2-इंच पैसिव रेडिऐटर्स हैं, गूगल वॉयस असिस्टेंट के अलावा जो कई तरह के ऑडियो फॉरमेट भी सपोर्ट करता है।

Recover deleted notification on android (HINDI)
स्पेसिफिकेशन-

स्पेसिफिकेशन-

डायमेंशन: 3.79 in x 5.62 in, Power cable: 1.8 m, Weight: 477 g,

कलर्स: Body- White, Standard base is slate fabric

सपोर्टेड ऑडियो फॉरमेट: HE-AAC, LC-AAC, MP3, Vorbis, WAV (LPCM), Opus, FLAC (24-bit/96KHz) Connectivity: Wi-Fi 802.11b/g/n/ac (2.4GHz/5Ghz), Bluetooth 4.1 

स्पीकर: 2-inch driver + dual 2-inch passive radiators

पावर: 16.5V, 2A included, Power Adapter: 100-240V-1.1A 50-60Hz

पोर्ट्स और कनेक्टर: DC power jack, Micro-USB port (for service only)

 
Best Mobiles in India

English summary
US search company will be handing out the miniature smart speakers in a series of pop-up events across india.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X