Home
News

गूगल ने वुमेंस डे पर डूडल पर उतारीं जीती जागती महिलाएं

By Rahul

वैश्विक इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने होम पेज डूडल को एनीमेटिड किरदारों की बजाय असल महिलाओं की उपस्थिति से सजाया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को पूरी दुनिया में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को प्रेरित करना और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाना है।

पढ़ें: वुमेन डे स्पेशल : इन गैजेट्स पर पाइए 8,000 रुपए तक का डिस्काउंट!

गूगल ने अपने होम पेज पर एक छोटी सी वीडियो पोस्ट की, जिसमें कुछ महिलाएं व युवतियां अपनी महत्वकांक्षाओं को 'मैं एक दिन ऐसा करूंगी' कहकर बयां कर रही हैं। इस डूडल की सह-निर्माता लियात बेन-राफेल ने 'मिरर' समाचारपत्र की वेबसाइट को बताया कि उनके लिए डूडल के वीडियो में एनीमेटिड किरदारों की बजाय असली चेहरों को लेना जरूरी था।

आमतौर पर डूडल में एनीमेटिड किरदार दिखते हैं। उन्होंने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उन महिलाओं का जश्न या गुणगान है, जो भविष्य बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं और इसलिए मेरे लिए इस बात का ख्याल रखना जरूरी था कि हम उस जश्न को असली महिलाओं के साथ मनाएं। गूगल उपयोगकर्ता डूडल की इस खास वीडियो को होम पेज पर प्ले बटन पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Best Mobiles in India

English summary
International Women's Day, is a global event aimed at inspiring women and celebrating their achievements, is celebrated on March 8.Google, today, marks the International Women's Day with its special doodle.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X