डूडल पर उतरा भारतीय 'मंगलयान'
विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने शुक्रवार को भारत के अंतरिक्षयान 'मंगलयान' के मंगल की कक्षा में स्थापित होने का एक माह पूरा होने के उपलक्ष्य में एक विशेष डूडल बनाया। गूगल आमतौर पर विशेष मौकों पर ही डूडल बनाता है। यह डूडल सिर्फ भारत में दिखेगा। भारत के मंगलयान ने 24 सितंबर, 2014 को सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में प्रवेश किया था।
इसके साथ ही भारत लाल ग्रह पर कदम रखने वाला पहला एशियाई राष्ट्र बन गया। भारत ने पहले प्रयास में ही मंगल पर पहुंचकर अंतरिक्ष क्षेत्र में ऐसा करने वाले पहले देश का गौरव हासिल कर लिया है।

मंगलयान पांच नवंबर, 2013 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से भारतीय ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी सी-25 के जरिए लांच किया गया था।

एक दिसंबर, 2013 को यह धरती की कक्षा से बाहर हो गया था। मंगलयान की सफलता पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत ने 'असंभव को संभव' कर दिखाया है। उन्होंने कहा था कि इस उपलब्धि को इतिहास में 'मील का पत्थर' कहा जाएगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications