जगजीत सिंह को गूगल ने किया डूडल से सलाम
"चिटी न कोई संदेश, जाने वो कौन सा देस जहां तुम चले गए..इस दिल पे लगा के ठेस कहां तुम चले गए" दोस्तों आज भी जब हम ये गजल सुनते हैं तो जगजीत सिंह की यादें ताजा हो जाती हैं। जगजीत की आवाज के कायल हर उम्र का व्यक्ति है उनकी गायकी का सुरूर आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। गूगल ने भी जगजीत सिंह के 72वें जन्म दिवस के मौके पर डूडल के माध्यम से उन्हें एक बड़ा सम्मान दिया है। गूगल ने इंडिया के सर्च बार में हारमोनियम के साथ उनकी एक तस्वीर लगाई हुई है।

दोस्तों हम आपको बता दें जगजीत सिंह का जन्म 8 फरवरी, 1941 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ था। ब्रेन हेमरेज की वजह से वे 10 अक्टूबर, 2011 को जगजीत सिंह हम सबको छोड़कर चले गए थे। इंटरनेट में जगजीत सिंह गूगल ट्रेंड के अनुसार सबसे ज्यादा सर्च किए जाने गायको की सुची पर शीर्ष में हैं। भारत में सबसे ज्यादा लुधियाना, भोपाल और इंदौर में जगजीत को सर्च किया गया जबकि दूसरे स्थान पर पंकज उधास रहें।


Click it and Unblock the Notifications







