Home
News

बिना app के होगी Google Duo कॉल, जानिए कैसे

By Agrahi

गूगल की मोबाइल कॉलिंग ऐप Duo नए अपडेट के साथ स्पॉट की गई है. इस नए अपडेट से कई सारे नए फीचर ऐप्स में ऐड हुए हैं. इस नए फीचर की मदद से अब बिना ऐप को फोन में इंस्टॉल किए Duo कॉलिंग की जा सकती है. फिलहाल इस फीचर को केवल एंड्रायड प्लेटफ़ॉर्म पर ही स्पॉट किया गया है. कहा जा रहा है कि यह गूगल डुओ के प्ले सर्विस में मर्ज होने के बाद हुआ है. हालांकि कंपनी की ओर से फिलहाल इस बारे में कोई भी कन्फर्मेशन नहीं है.

बिना app के होगी Google Duo कॉल, जानिए कैसे

AndroidPolice की रिपोर्ट के मुताबिक यूज़र्स के डिस्प्ले पर इनकमिंग कॉल आएगी, जिसमें कॉलर के कैमरे का व्यू होगा. ऐसा तब भी हो पाएगा जब यूज़र्स के फोन में यह ऐप Duo इनस्टॉल नहीं होगी. हालांकि बता दें कि यह वीडियो कॉल नहीं होगी बल्कि केवल वॉस कॉल होगी. लेकिन यह फीचर काफी दिलचस्प लगता है. अब तक इस तरह का फीचर किसी अन्य ऐप में नहीं देखा गया है. ऐप से कॉल या मैसेज करने के लिए दोनों ही फोन (sender और receiver) पर ऐप होना जरुरी होता है.

सेकंड यूज़र्स को जब Duo से कॉल प्राप्त होगी तो वह इस कॉल को accept कर सकते हैं, डिसकनेक्ट कर सकते हैं, कैमरा चेंज कर सकते हैं या फिर माइक को म्यूट भी कर सकते हैं. इस कॉल के पूरा होने के बाद यूज़र को ऐप को इंस्टॉल करने के लिए कहा जाएगा. यदि यूज़र्स चाहता है तो ऐप इंस्टॉल कर सकता है और चाहे तो नहीं. इसके साथ ही उनकी स्क्रीन पर एक पॉप-अप आएगा जिसमें उन्हें कॉलर को ब्लाक करने का ऑप्शन दिया जाएगा.

यह एक ऐप प्रीव्यू मैसेजिंग फीचर है जो कि गूगल प्ले सर्विस की ओर से दिया गया है. वहीं बता दें कि यह फीचर कंपनी Google Allo पर साल 2016 में दिया था. हालांकि Allo का यह फीचर केवल डेवलपर्स तक ही अर्ली एक्सेस के साथ रहा और यूज़र्स तक नहीं पहुंच पाया.

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Duo has recently got some updates. With these new updates now users who have not installed the app can also receive duo calls.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X