गूगल ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम को सितंबर 2021 तक बढ़ाया
दुनिया में फैली कोरोना महामारी के कारण ज्यादातर ऑफिस के कर्मचारी अभी भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में टेक्नोलॉजी दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम करने की अवधि को बढ़ा दिया है। गूगल के कर्मचारी सितंबर 2021 तक घर पर बैठकर ही काम कर सकेंगे। गूगल के करीब 2,00,000 कर्मचारियों को ये सुविधा दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने कुछ और गाइडलाइन जारी की है।

गूगल ने वर्क फ्रॉम होम को बढ़ाया
गूगल ने अपने कर्मचारियों को सितंबर 2021 तक वर्क फ्रॉम होम देने के अलावा भी एक नियम बनाया है। सितंबर के बाद जब कर्मचारी ऑफिस आएंगे तो उन्हें महज़ तीन दिन ही आना होगा। बाकि तीन दिन उन्हें घर से काम करना होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने सभी कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा है जिसमें कहा गया है कि कंपनी फुल हाइब्रिड वर्कफोर्स मॉडल को अपनाने जा रही है। इसके लिए एक्सपैरिमेंट्स भी किए जा रहे हैं ताकि प्रोडक्टिविटी को लेकर किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो। वहीं गूगल ने ये भी कहा है कि वो अपने कर्मचारियों को 2021 की दूसरी छमाही में कोरोना वैक्सीन भी देगी।
ट्विटर के कर्मचारी रिटायरमेंट तक कर सकेंगे घर से काम
इससे पहले भी गूगल ने इसी साल मई में कहा था कि जो कर्मचारी घर से काम कर सकते हैं, उन्हें ऑफिस बुलाने के लिए दबाव नहीं डाला जाएगा, जबकि ट्विटर ने कहा है कि उसके कर्मचारी रिटायरमेंट तक घर से काम कर सकते हैं। फेसबुक की बात करें तो वहां रिमोट वर्क प्लान लागू है जिसके तहत फेसबुक के करीब आधे कर्मचारी 2030 तक वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं।
हालांकि भारत में अभी तक काफी सारी कंपनियां अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम ही करवा रही है लेकिन अब देखना होगा कि नए साल के शुरू होने और कोरोना वायरस के प्रभाव के कम होने के बाद भारतीय कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने का अवसर देती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications