Google ने तोड़ी Android-iPhone की दीवार: Pixel 10 में आया AirDrop जैसा फीचर!
Android और iPhone यूजर्स के बीच फाइल शेयरिंग हमेशा से एक सिरदर्द रही है- 4K वीडियो, RAW फोटो या बड़े डॉक्यूमेंट भेजने में लोग WhatsApp की कंप्रेशन, टेलीग्राम, थर्ड-पार्टी ऐप्स या क्लाउड अपलोड पर निर्भर थे। अब आखिरकार Google ने इस समस्या का समाधान पेश कर दिया है।
Google ने घोषणा की है कि उसके Pixel 10 स्मार्टफोन्स अब iPhone और Mac डिवाइसेज के साथ सीधे Quick Share के जरिए उसी तरह फाइल भेज सकते हैं, जैसे Apple डिवाइस एक-दूसरे को AirDrop से भेजते हैं। यह अपडेट फिलहाल सिर्फ Pixel 10 सीरीज के लिए उपलब्ध है, लेकिन फीचर इतना गेम-चेंजर है कि इससे Android-iOS की दीवारें पहली बार वास्तव में टूटती दिख रही हैं।

कैसे काम करेगा AirDrop जैसा फीचर?
- Google ने इसे पूरी तरह AirDrop जैसा अनुभव बनाने के लिए तैयार किया है।
- iPhone यूजर AirDrop को 'Everyone for 10 Minutes' पर सेट करेगा।
- Pixel 10 को Quick Share में वह iPhone तुरंत दिखाई देगा।
- फाइल भेजते ही iPhone यूजर को एक AirDrop-स्टाइल Accept नोटिफिकेशन मिलेगा।
- Apple डिवाइस से Pixel पर भेजना भी इसी तरह काम करता है। Pixel को discoverable करें और रिक्वेस्ट आने दें।
सबसे खास बात-
- फाइल सीधे डिवाइस-टू-डिवाइस जाती है
- किसी सर्वर पर सेव नहीं होती
- किसी भी तरह का डेटा एक्सपोज नहीं होता
यह Android-iOS इंटरऑपरेबिलिटी में अब तक की सबसे सुरक्षित इम्प्लीमेंटेशन बताई जा रही है।
बड़ा गेम-चेंजर है फीचर
iPhone और Android के बीच फाइल भेजना हमेशा कठिन रहा है।
- 4K वीडियो
- RAW फोटो
- बड़े डॉक्यूमेंट
- बिना कंप्रेशन वाली मीडिया
सीधे, तेज और सुरक्षित तरीके से भेजी जा सकती है। NetSPI जैसी स्वतंत्र सुरक्षा कंपनी ने भी इस सिस्टम को दूसरे इंडस्ट्री इम्प्लीमेंटेशन से मजबूत बताया है।
एप्पल का कोई रोल नहीं
दिलचस्प बात यह है कि इस पूरी टेक्नोलॉजी में Apple की कोई भागीदारी नहीं है। Google के spokesperson Alex Moriconi के अनुसार- "We accomplished this through our own implementation. यह साबित करता है कि Google बिना Apple की अनुमति के भी क्रॉस-प्लेटफॉर्म शेयरिंग संभव बना सकता है।
किन्हें मिलेगा यह फीचर?
फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। Google ने यह Pixel 10-एक्सक्लूसिव फीचर बनाया है। अगर Google इसे एक्सक्लूसिव रखता है, तो Pixel 10 सीरीज को क्रॉस-प्लेटफॉर्म कम्युनिकेशन में जबरदस्त बढ़त मिल जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications