Home
News

Google For India 2024 इवेंट की डेट का खुलासा, जानें क्या होगा खास

Google For India 2024 इवेंट की तारीख सामने आ चुकी है। ये इवेंट भारत में 3 अक्टूबर को होने जा रहा है। बता दें कि गूगल हर साल गूगल फॉर इंडिया इवेंट का आयोजन करता है। यह गूगल फॉर इंडिया का 10वां एडिशन है। इसके लिए मीडिया इनवाइट भी भेजे जा चुके हैं।

Google For India 2024 इवेंट का समय

हर साल की तरह इस साल भी गूगल फॉर इंडिया इवेंट होने जा रहा है, इवेंट का आयोजन 3 अक्टूबर को होने जा रहा है। इस इवेंट की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार, सुबह 11:30 बजे से होगी। इस बात की जानकारी Google India ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X के माध्यम से दी है। पोस्ट में बाइनरी कोड में 'Google For India October 3rd' लिखा हुआ है। इस इवेंट में कंपनी भारत में कई घोषणाएं कर सकती है, जिसमें AI को लेकर घोषणाएं करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Google For India 2024 इवेंट की डेट कन्फर्म

Google For India 2024 इवेंट में क्या होगा खास

Google For India, गूगल का प्रमुख इवेंट है, जिसमें कंपनी भारत में डिजीटल प्रगति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने नए-नए इनोवेशन शेयर करती है। इस इवेंट में खासतौर पर भाषा अनुवाद, डिजीटल पेमेंट, स्थानीय व्यापार समर्थन, शिक्षा और सरकार के साथ रणनीतिक साझेदारी के बारे में घोषणाएं की जाती है।

हालांकि, इस साल की घोषणाओं के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन गूगल पिछले साल की तरह महत्वपूर्ण विकासों पर काम करेगा, जो कि भारत के डिजीटल लैंडस्कैप को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

9वें एडिशन में क्या था खास

पिछले साल के इवेंट में गूगल ने भारत में अपने प्रोडक्ट्स और सेवाओं में AI में कई प्रगति पेश की, जिसमें भारत की अनूठी आवश्यकताओं पर जोर दिया गया था। गूगल ने यूजर्स के लिए बाधाओं और रुकावटों को कम करने के लिए विशेष रूप से AI पावर्ड समाधानों के माध्यम से खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया था। पिछले साल के आयोजन का मुख्य आकर्षण Google Search Generative Experience (SGE) की शुरुआत थी, जिसका लक्ष्य ऑनलाइन लैंडस्कैप में सुधार कर, उपभोक्ताओं और छोटे व्यवसायों दोनों को लाभ पहुंचाना था।

10वें एडिशन से क्या उम्मीद

जैसे-जैसे 10वां एडिशन करीब आ रहा है, वैसे-वैसे लोगों की उत्सुक्ता बढ़ती जा रही है कि आखिर 2024 के लिए Google के पास क्या खास है। वहीं, उम्मीद है कि इस इवेंट में भारत के डिजीटल भविष्य के लिए गूगल की प्रतिबद्धता को मजबूत किया जा सकता है, जो कि AI के साथ-साथ साझेदारी और भारतीय बाजार के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई टेक्नोलॉजी में विकास को प्रेरित करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The date of the Google For India 2024 event has been revealed. This event is going to be held in India on October 3. Let us tell you that Google organizes the Google For India event every year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X