आज होने जा रहा है Google For India 2024 इवेंट का आयोजन, कैसे देखें लाइव स्ट्रीम और क्या करें उम्मीद
Google हर साल की तरह इस साल भी आज यानी 3 अक्टूबर को 'Google For India 2024' इवेंट का आयोजन कर रहा है। ऐसे में लोगों के बीच इस इवेंट को लेकर काफी उत्सुक्ता बढ़ गई है। क्योंकि कंपनी इस इवेंट में उन इनोवेशन को प्रदर्शित करेगी, जो खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किए गए हैं।
साथ ही इस इवेंट में गूगल कई और घोषणाएं कर सकता है, जिसमें AI को लेकर कुछ मुख्य घोषणाएं होने की संभावना है। चलिए जान लेते हैं कि Google For India 2024 इवेंट को आप कब, कैसे और कहां इसे लाइव देख सकते हैं।

Google For India 2024 इवेंट की लाइव स्ट्रीम कैसे देखें
Google For India 2024 इवेंट 3 अक्टूबर को भारतीय समय के अनुसार सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। यह गूगल फॉर इंडिया का 10वां एडिशन है। आप इस इवेंट को Google India के ऑफिशियल YouTube चैनल पर या फिर इस लिंक https://www.yotube.com/live/p14z5krqsqQ. के माध्यम से देख सकते हैं।
इस इवेंट में Google कंपनी के कई सीनियर एम्पलॉय शामिल हो सकते हैं, जिनमें Google India की मैनेजिंग डायरेक्टर रीमा दत्ता चौबे और गूगल के प्रोडक्ट मैनेजमेंट की सीनियर डायरेक्टर हेमा बुदराजू के नाम शामिल हैं।
Google For India 2024 इवेंट से उम्मीदें
जैसे-जैसे गूगल के 10वां एडिशन का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे लोगों की उत्सुक्ता बढ़ती नजर जा रही है कि आखिर 2024 के लिए Google के पास क्या खास है। फिलहाल 2024 में कंपनी क्या नया लेकर आ रही है, इसके बारे में कोई विशेष जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन पिछले साल की घोषणाओं के आधार पर हम डिजीटल पेमेंट, AI और लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
उम्मीद है कि इस इवेंट में भारत के डिजीटल भविष्य के लिए गूगल की प्रतिबद्धता को मजबूत किया जा सकता है। AI क्षमताओं के विस्तार के साथ कंपनी Google Pay के माध्यम से क्रेडिट लाइन की पेशकश जैसी पहलों पर निर्माण करते हुए गूगल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए और प्रयासों का खुलासा कर सकती है। गूगल भारत की मदद करने के लिए नए टूल और संसाधनों की भी घोषणा कर सकता है।
पिछले साल यानी 2023 में गूगल ने Google Pixel 8 से शुरुआत करके मेक इन इंडिया पहल के हिस्से के रूप में भारत में Pixel फोन बनाने की योजनाओं का खुलासा किया था। इसके बाद से ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Google Pixel 9 स्मार्टफोन के लोकल प्रोडक्शन और भारत में उनकी उपलब्धता के बारे में घोषणा कर सकता है।
इसके अलावा, पिछले साल के इवेंट में गूगल ने भारत में अपने प्रोडक्ट्स और सेवाओं में AI में कई प्रगति पेश की, जिसमें भारत की कई आवश्यकताओं पर जोर दिया गया था। गूगल ने यूजर्स के लिए बाधाओं और रुकावटों को कम करने के लिए विशेष रूप से AI पावर्ड समाधानों के माध्यम से खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया था।
पिछले साल के आयोजन का मुख्य आकर्षण Google Search Generative Experience (SGE) की शुरुआत थी, जिसका लक्ष्य ऑनलाइन लैंडस्कैप में सुधार कर उपभोक्ताओं और छोटे व्यवसायों दोनों को लाभ पहुंचाना था। कंपनी ने साल 2023 में ऑनलाइन धोखाधड़ी और गलत सूचना को संबोधित करने के लिए एक पहल DigiKavach की भी शुरुआत की थी। अब देखना यह है कि गूगल इन सभी चीजों के बारे में घोषणा करता है या फिर इस बार गूगल के पास कुछ अन्य योजना है।


Click it and Unblock the Notifications








