Google For India 2024: फेस्टिवल सीजन पर गूगल ने भारत को दिया गिफ्ट, लॉन्च की नई AI सुविधाएं
Google For India 2024: गूगल कंपनी के लिए भारत दुनिया के सबसे बड़े मार्केट में से एक है। यही वजह है कि कंपनी भारत को अपने किसी भी नई सर्विस या प्रोडक्ट्स के मामलों में पीछे नहीं छोड़ता है। बता दें कि आज google ने अपना Google For India 2024 इवेंट आयोजित किया।
यह गूगल का 10वां एडिशन है। इस इवेंट में गूगल ने कई सारे प्रोडक्ट्स एंड नई सर्विसेज को लॉन्च किया। इसके साथ ही कई नई घोषणाएं भी की है, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

इस साल क्या नया लेकर आया Google
Google India की एमडी रोमा दत्ता चौबे ने इवेंट की शुरुआत करते हुए बताया कि भारत की AI पॉवर 2030 तक 33 लाख करोड़ रुपये की इकोनोमिकल वैल्यू बना सकती है। इंडियन एआई की यह इकोनॉमिकल वैल्यू भारत की एक पूरी पीढ़ी को गति प्रदान करने की क्षमता रखती है।
रोमा दत्ता चौबे ने आगे कहा कि गूगल के भारत में भविष्य को लेकर 3 बड़े लक्ष्य है, जो कि हरेक इंसान की प्रगति, भारतीय एआई इकोसिस्टम का विकास और भविष्य की तैयारी है। इन लक्ष्यों को लेकर ही आगे बढ़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
लॉन्च हुआ Gemini Live
Google ने भारत में Gemini Live लॉन्च कर दिया है, जो कि पहले अंग्रेजी में उपलब्ध था। अब इसे कंपनी ने हिंदी भाषा के साथ 8 अन्य भाषाओं बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु, तमिल और उर्दू में पेश किया है। जेमिनी लाइव का यूजर्स आज से ही लाभ ले सकेंगे और लाइव सवालों के जवाब इसके माध्यम से पूछे जा सकेंगे।
Gemini में आया नया फीचर
गूगल ने अपने Gemini AI टूल में एक शानदार फीचर Image To Video जोड़ा है, जिसकी मदद से यूजर्स किसी भी फोटो को क्लिक करते हुए आसानी से उससे एक शानदार वीडियो बना सकते हैं।
Google Search AI Overviews
कंपनी का कहना है कि AI Overviews को विभिन्न स्त्रोतों से जानकारी और दृष्टिकोण तक पहुंचने में आपकी मदद करने के लिए बड़ी सावधान से बनाया जा रहा है। कंपनी का ये भी कहना है कि इस पर उन्हें यूजर्स के द्वारा पॉजीटिव रिस्पॉन्स प्राप्त हुआ है।
गूगल ने बताया कि Google Search AI Overviews को भारत में दो महीने पहले अंग्रेजी और हिंदी में शुरू किया गया था। लेकिन आने वाले हफ्तों में इसे कंपनी बंगाली, मराठी, तेलुगु और तमिल में भी पेश करने जा रही है।
Google Lens With Video
अभी तक आपने गूगल लेंस का यूज किसी पिक्चर की फोटो को लेकर उसके बारे में सर्च करने के लिए किया होगा। लेकिन अब से आप फोटो के साथ-साथ किसी वीडियो को भी गूगल लेंस में कैप्चर करके उसके बारे में आसानी से जानकारी निकाल सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी AI-Summarised Reviews टूल भी लेकर आ रही है, जो कि आपके लिए काफी उपयोगी होने वाला है।
गूगल के जेमिनी एआई टूल की मदद से अब यूजर्स को गूगल मैप पर किसी भी चीज जैसे होटल या रेस्ट्रां आदि के रिव्यू को जानने के लिए सभी लोगों के द्वारा दिए गए रिव्यूज को पढ़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इन सबके अलावा, गूगल बिजनेसमैन के लिए नई सर्विस लॉन्च कर रहा है, जिनमें प्रोडक्ट स्टूडियो, एआई जनरेटेड बिजनेस डिस्क्रिप्शन, व्हाट्सऐप इंटीग्रेशन शामिल है। कंपनी का कहना है कि भारत दुनिया का पहला ऐसा मार्केट है, जहां गूगल अपनी ये सुविधाएं शुरू करने जा रहा है।
कंपनी ने अपनी ऑनलाइन पेमेंट सर्विस Google Pay UPI Circle को भी इस इवेंट में रिलीज कर दिया है। इस फीचर की मदद से कोई भी यूजर्स अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सिर्फ एक क्लिक में पेमेंट करने में सक्षम होगा।


Click it and Unblock the Notifications








