Try this! गूगल फॉरच्यून एप, जिसके पास है भविष्य का सटीक जवाब

गूगल ने भविष्यवाणी करने वाली एक एप्लीकेशन लॉन्च की है। यह एप्लीकेशन आपका भविष्य बताएगी। इस एप्लीकेशन के माध्यम से कोई व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ा किसी भी प्रकार का कोई भी प्रश्न पूछ सकता है।
गूगल के मुताबिक़ यह एप एक भविष्यवाणी एप है। जिसके माध्यम से गूगल यूज़र्स की प्रोफाइल और पुराने खोज के परिणामों का आंकलन करके उनके भविष्य के बारे में बताने का प्रयास करती है।

अब आप सोच रहे होंगे कि यह कमाल है, लेकिन आपको बता दें कि यह भविष्यवाणी एप नहीं बल्कि उससे कई ज्यादा है। जब आप सर्च बॉक्स में अपना प्रश्न लिखना शुरू करते हैं तभी कुछ प्रश्न आपके सामने आते हैं और जैसे ही आप 'predict my future' पर क्लिक करते हैं तब आपके सामने आता है एक पेज। पेज पर लिखा है कि गूगल की भविष्यवाणी असल में एक कैंपेन है। जो कि यूज़र्स को यूरोप पर मंडरा रहे प्रवासी संकट के बारे जागरूक करता है। यूज़र्स को इस कैंपेन के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाता है जिससे वह किसी एक चैरिटी के लिए डोनेट भी करें।

यूरोप अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। सीरिया में चार साल से चल रहे गृहयुद्ध से संघर्ष कर सैंकड़ों लोग महाद्वीप में शरण ले रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








