Home
News

गूगल कीबोर्ड हुआ और भी खास, यहां जानिए नए फीचर्स

गूगल के जीबोर्ड में कुछ नए फीचर्स को शामिल किया गया है। इन फीचर्स को शामिल कर गूगल ने कीबोर्ड को पहले से भी ज्यादा स्मार्ट और यूजफुल बनाया है।

By Neha

गूगल अपने यूजर्स के लिए हर अपडेट के साथ ऐसे कुछ फीचर्स लेकर आता है, जो यूजर्स के काम को और भी आसान बना देते हैं। गूगल ने इस बार अपने कीबोर्ड (जीबोर्ड) के एंड्राइड वर्जन को अपडेट कर उसमें कई फीचर्स को जोड़े हैं। जीबोर्ड को अपडेट करते हुए गूगल ने इसे यूजर्स के लिए ज्यादा उपयोगी बना दिया है।

मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, गूगल के अपडेट में Engadget की हैंड-ड्रॉ इमोजी फीचर आपको आपके मनमुताबिक इमोजी को ढूंढने में मदद करेगा। इस फीचर के जरिए यूजर अपने हाथ से भी इमोजी ड्रॉ कर सकता है।

इसके अलावा Gboard यूजर को किसी खास शब्द के ठीक उलट किसी शब्द को टाइप करने के दौरान फ्रेज का सुझाव देग। ये फीचर यूजर्स को टाइपिंग ऐरर और ऑटोकरेक्ट जैसी परेशानियों से बचाएगा। इसके अलावा गूगल ने अपने सिग्नेचर सर्च फीचर को भी अपडेट किया है।

गूगल के जीबोर्ड का सिग्नेचर सर्च फीचर के जरिए यूजर अब पहले से भी ज्यादा बेहतर तरीके से गूगल सर्च कर पाएगा और उसके सामने ज्यादा सटीक रिजल्ट आएंगे। खबरें ये भी हैं कि गूगल हवाई, माओरी और बेल्जियम फ्रेंच जैसी नॉन पॉपुलर लैंग्वेज को भी जल्द ही जीबोर्ड में शामिल करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Gboard was already one of the best and smartest ways to communicate on a phone, now google added some more new features in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X