Home
News

Android यूजर्स के लिए फ्री में आया Google का Gemini AI वॉयस फीचर, मिलेंगे ये फायदें

गूगल ने Gemini लाइव फीचर को अब सभी Android यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध करा दिया है। यानी कि, इसके लिए एंड्रॉइड यूजर्स को किसी भी तरह का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, पहले यह फीचर केवल पेड यूजर्स के लिए ही था, लेकिन अब इसका इस्तेमाल सभी फ्री में कर सकेंगे।

बता दें कि, Google का AI मॉडल ChatGPT वॉयस मोड के समान वॉयस फीचर को भी सपोर्ट करता है। अब एंड्रॉइड यूजर्स गूगल के AI चैटबॉट जेमिनी की मदद से टू-वे कम्युनिकेशन भी कर सकेंगे। आइए आगे आपको इस फीचर को कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है, विस्तार में बताते हैं।

Android यूजर्स के लिए फ्री में आया Google का Gemini AI वॉयस फीचर

Android पर Gemini Live Voice फीचर ऐसे करें सेटअप -

  • सबसे पहले आपको अपने Android फोन में Gemini AI ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।
  • अब आप Gemini ऐप को ओपन करें।
  • इसके आगे आपको वेवफॉर्म आइकन पर जाकर टैप करना होगा, जो स्क्रीन पर नीचे दाहिनी (Right) साइड में शो होगा।
  • पहली बार Gemini इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को नियम और शर्त का एक ऑप्शन मिलेगा। जिसे एक्सेप्ट करने के बाद आगे की प्रोसेस शुरू होगी।
  • अब आगे आपको Gemini Live का इंटरफेस शो होगा।
  • इसके बाद AI से बात करने के लिए आपको प्रॉम्प्ट रिस्पॉन्स मिलेगा।
  • यहां आप होल्ड बटन का इस्तेमाल करके AI के रिस्पॉन्स को रोक सकते हैं।
  • इसके बाद आप AI को दूसरे प्रॉम्प्ट का कमांड दे सकतें हैं।
  • 10 अलग-अलग भाषाओं को सपोर्ट करेगा Gemini Live

Gemini Live फैसलिटी का इस्तेमाल और एक्सपीरियंस सहज है। जो बिना किसी वेक वर्ड की आवश्यकता के बातचीत को जारी रखता है। इसमें कमांड आसानी से समझ में आते हैं, हालांकि, यूएस अंग्रेजी वर्जन को अन्य क्षेत्रों में अंग्रेजी के यूज होने में समय लगता है।

जेमिनी लाइव 10 अलग-अलग भाषा को सपोर्ट करता है। हालांकि, यह उसी वक्त काम करेगा जब आपने Google के जेमिनी एडवांस्ड प्लान के लिए भुगतान किया होगा। जिसकी कीमत 1,950 रुपये मंथली है। बता दें कि यह आपको Gmail, डॉक्स और 2TB स्टोरेज में जेमिनी सपोर्ट देता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google's Gemini AI voice feature is available for free for Android users, will get these benefits
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X