Home
News

ईडी ने गूगल को विदेशी विनिमय उल्लंघन का नोटिस भेजा

ईडी ने गूगल को विदेशी विनिमय उल्लंघन का नोटिस भेजा

प्रवर्तन निदेशालय ने इंटरनेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल को विदेशी विनिमय उल्लंघन का नोटिस भेजा है। कंपनी पर अपनी विदेशी इकाइयों को धन के स्थानांतरण में कथित तौर पर अनियमितता बरतने का आरोप है। निदेशालय ने कंपनी की भारतीय इकाई से कहा है कि वह इस बारे में भारतीय रिजर्व बैंक से प्राप्त सभी मंजूरियों का खुलासा करे साथ ही देश में आईटी रिटर्न के साथ अपनी आमदनी का स्‍त्रोत भी बताएं।

गूगल के प्रवक्ता ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, हमारी अपने शेयरधारकों के प्रति कर अनुकूल ढांचा बनाने की प्रतिबद्धता है। हमारा मौजूदा ढांचा उन सभी देशों के अनुकूल है, जहां हमारा परिचालन है। हम स्थानीय और राष्टीय कराधान में उल्लेखनीय योगदान देते हैं और भारत में हमने करीब 2,000 लोगों को रोजगार दिया हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय इस बात की जांच कर रहा है कि इंटरनेट कंपनी ने आयरलैंड सहित विदेशों को धन स्थानांतरित करने के मामले में रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है। और क्या उसे विदेशों से उसी तरह का निवेश मिल रहा है।

एजेंसी ने इस बारे में रिजर्व बैंक से आंकड़ा हासिल किया है और वह इन दस्तावेजों की जांच के बाद विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) के तहत संभावित कार्रवाई करेगी। इंटरनेट पर सामग्री की निगरानी को लेकर गूगल इंडिया सहित अन्य सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटें विवादों के घेरे में हैं। दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने सोशल नेटवर्किंग साइटों से कहा है कि वह साम्रगी की जांच के बाद उसे इंटरनेट पर डालें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X