गूगल ने लॉन्च किए मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Nexus 6P और Nexus 5X
गूगल ने आखिरकार अपना मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Nexus 6P और Nexus 5X मंगलवार रात को सैन फ्रांसिस्को में लॉन्च कर दिया है। यह दोनों ही फोन पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। इसी इवेंट में एंड्रॉयड 6.0 marshmallow भी लॉन्च किया गया है। यह नया ओएस वर्जन अगले हफ्ते से अपडेट के लिए उपलब्ध होगा। Nexus 6P और Nexus 5X दोनों ही फोन एंड्राइड के लेटेस्ट वर्जन 6.0 marshmallow के साथ मिलेंगे।
Nexus 6P गूगल का पहला ऐसा फोन है जिसमें पूरी मेटल बॉडी दी गई है। गूगल अपने नए Nexus 6P को कंपनी का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन बता रही है। इस फोन का कैमरा इसका सबसे दमदार फीचर है। कंपनी का दावा है कि इसका कैमरा अन्य साधारण फोन और iPhone से भी कई बेहतर है। फोन की कीमत 499 डॉलर से शुरु होगी। वहीं अगर बात करें Nexus 5X की तो यह फोन Nexus 6P से थोड़ा छोटा होगा। इस फोन की कीमत 379 अमेरिकी डॉलर से शुरु होगी।
जानिए इनके ख़ास फीचर्स:
Nexus 6P- फीचर्स
Nexus 6P में नेक्सस 6 जैसा ही 5.7 इंच डिस्प्ले है। फोन का डिस्प्ले QHD है।
Nexus 6P- फीचर्स
Nexus 6P में डुअल फ्रंट फेसिंग स्पीकर होगा।
फीचर्स
इस फोन की बैक पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। इस सेंसर पर आपको टैप करना होगा और ये फोन ऑटोमैटिक अनलॉक हो जाएगा।
फीचर्स
Nexus 6P में 12.3 मेगापिक्सल सोनी सेंसर दिया गया रियर कैमरा है।फ़ोन में फ्रंट फेसिंग कैमरा 5 मेगापिक्सल है।
फीचर्स
हुवावे Nexus 6P को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही बेहतर ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 430 जीपीयू है।
फीचर्स
Nexus 6P में 3GB रैम है। साथ ही यह फोन 32जीबी, 64जीबी और 128जीबी मैमोरी वैरिएंट में उपलब्ध होगा। इस फोन में कार्ड सपोर्ट नहीं दिया गया है।
फीचर्स
हुवावे Nexus 6P एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो के साथ उपलब्ध होगा।
फीचर्स
Nexus 6P में 3050 mah की बैटरी दी गई है।
LG Nexus 5X फीचर्स:
Nexus 5X में 5.2 इंच का फुल HD डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल रिजॉल्यूशन 1080x1920 और पिक्सल डेन्सिटी 423ppi है।
फीचर्स
इसका प्रोसेसर 1.8GHz हेक्सा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 808 है।
फीचर्स
Nexus 6P की ही तरह Nexus 5X में भी 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है
फीचर्स
इस फ़ोन में 2GB रैम है। इसकी इंटरनल मैमोरी 16GB है।
फीचर्स
फोन में 2700mAh की बैटरी दी गई है, साथ ही यह फोन 3G और 4G दोनो को ही सपोर्ट करेगा।
एंड्रॉयड marshmallow 6.0
एंड्रॉयड 6.0 marshmallow भीइस इवेंट में लॉन्च किया गया है। यह नया ओएस वर्जन एगले हफ्ते से अपडेट के लिए उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications








