Google Home Mini Speaker को 1000 रुपए सस्ते में खरीदने का मौका
अगर आप कोई स्पीकर खरीदना चाह रहे हैं तो हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। हम अपने इस आर्टिकल में एक स्पीकर के बारे में बताएंगे जो ब्रांडेड भी है और उसकी कीमत में कंपनी ने 1000 रुपए की कटौती भी की है। इस स्पीकर का नाम Google Home Mini Speaker है। इस स्पीकर की असल कीमत 4,999 रुपए थी लेकिन अब इसे 1000 रुपए के डिस्काउंट के साथ 3,999 रुपए में बेचा जा रहा है।

इस स्पीकर को बेचने के लिए गूगल कंपनी ने फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत फ्लिपकार्ट पर यह स्पीकर 20 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। आप फ्लिपकार्ट से इस स्पीकर को 1000 रुपए के डिस्काउंट ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। इस स्पीकर को गूगल ने साल 2018 में लॉन्च किया था।
Google Home mini Speaker की खास बात
गूगल ने इस स्पीकर को लॉन्च करते वक्त Google Home mini Speaker नाम दिया था और इसे अपने एक अन्य स्पीकर Google Home Speaker के साथ लॉन्च किया था। इस स्पीकर को एक रूम यानि कमरे में इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है। इसे आप गूगल असिसटेंट की मदद से भी चला सकते हैं। इसके अलावा आप इस स्पीकर की मदद से किसी चीज के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। अपने म्यूज़िक वॉल्यूम या सॉन्ग सिलेक्शन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि गूगल ने इस डिवाइस को खासकर घर में यूज़ करने के लिए बनाया है। ये साइज में काफी छोटा है और ये गूगल एसिसटेंट की मदद से आपके सभी काम को एक जगह से कंप्लिट कर देता है। इस डिवाइस को कंपनी ने तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च किया था। इसमें Chalk, Charcoal और Coral कलर ऑप्शन शामिल हैं। गूगल का ये खास डिवाइस एंड्रॉयड और आईओएस दोनों तरह के स्मार्टफोन को सपोर्ट करता है।
अगर आप हाल फिलहाल में कोई स्पीकर खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर जाएं और Google Home mini Speaker टाइप करें। आप 20% डिस्काउंट के साथ इस स्पीकर को खरीद पाएंगे और अपने एसिसटेंट के तौर पर काम कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








