Home
News

मम्मी, गर्लफ्रेंड या दोस्त नहीं, AI बताएगा किस कपड़े में जचेंगे आप; Google लाया नया स्मार्ट टूल

Google AI Shopping Mode: I/O 2025 में Google ने एक नया AI- आधारित शॉपिंग एक्सपीरियंस पेश किया, जिसे स्मार्ट टूल, सटीक डेटा और वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर के साथ आसानी से प्रोडक्ट को सर्च करने में यूजर की मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कि ये टूल आपको अपने लिए परफेक्ट कपड़े या प्रोडक्ट चुनने में मदद कर सकता है।

ये फीचर ऑनलाइन शॉपिंग को अगले स्तर पर लेकर जाएगा। यहां हम इन सभी टूल के बारे में जानेंगे, जिसकी मदद से आप बेस्ट एक्सपीरियंस पा सकते हैं।

क्या शॉपिंग में मदद करेगा Google का नया AI टूल

AI- आधारित शॉपिंग एक्सपीरियंस

Google ने शॉपिंग के लिए AI मोड पेश किया, जिसमें Gemini के एडवांस AI को शॉपिंग ग्राफ के साथ जोड़ा गया है। यह अपडेट आपको पर्सनलाइज्ड इंस्पिरेशन, प्रोडक्ट डिटेल और एक मैनेज चेकआउट प्रोसेस देता है।

AI मोड शॉपिंग

AI मोड Gemini के फीचर्स को Google के शॉपिंग ग्राफ के साथ जोड़ता है, जिसमें दुनिया भर के रिटेल स्टोर की 50 बिलियन से अधिक प्रोडक्ट लिस्टिंग शामिल हैं। इन लिस्टिंग में लिमिट, प्राइस, कलर और अवेलेबिलिटी के बारे में बताया गया है, जिन्हें हर घंटे रिफ्रेश किया जाता है और डेली 2 बिलियन से अधिक अपडेट किए जाते हैं।

पर्सनल ब्राउजिंग

गूगल ने अपने यूजर को पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देने के लिए नए टूल का इस्तेमाल किया है। मान लीजिए आप अपने लिए ट्रैवल बैग खोज रहे हैं तो AI मोड यूजर्स को इसके हिसाब से इमेज और ऑप्शन दिखाई देंगे। ये पैनल इतना विशाल होगा कि आप अपने प्रीफरेंस के हिसाब से सैकड़ों ऑप्शन देख सकेंगे।

फिल्टर

AI मोड आपकी खास जरूरतों के हिसाब से आपके लिए रिजल्ट दिखाएगा। जैसे आप सर्च करते हैं कि अमेरिका ट्रैवल के लिए बेस्ट बैग। ऐसे में AI आपके लिए इन स्थितियों से मेल खाने वाले प्रोडक्ट का सजेशन देगा और इसके लिए यह एक साथ कई सर्च रन करता है। ये सर्च आपके हर पहलू यानी बजट, नीड और साइज जैसे प्वॉइंट्स का ध्यान रखेगा।

एजेंटिक चेकआउट

इस टूल के साथ यूजर आकार, रंग और बजट निर्धारित करने के लिए 'ट्रैक प्राइस' पर टैप कर सकते हैं। इसके बाद सिस्टम प्राइस में गिरावट के अलर्ट भेजता है और क्विक परचेज कॉन्फर्मेशन की अनुमति देता है। Google बिजनेस साइट पर Google Pay के माध्यम से सुरक्षित रूप से लेनदेन पूरा करता है।

वर्चुअल ट्राई-ऑन

खरीदार कस्टम इमेज जेनरेशन मॉडल का उपयोग करके अरबों कपड़ों के आइटम को वर्चुअली ट्राई करने के लिए एक फोटो अपलोड कर सकते हैं। यह मॉडल ट्राई-ऑन इमेज बनाने के लिए शरीर के आकार और कपड़ों के व्यवहार (फोल्डिंग, स्ट्रेचिंग, ड्रेपिंग) को समझता है।

ट्राई-ऑन एक्सेस

सर्च लैब्स में अब उपलब्ध, शर्ट, पैंट, स्कर्ट और ड्रेस की खरीदारी करने वाले यूजर 'ट्राई इट ऑन' आइकन पर टैप करके देख सकते हैं कि कपड़े उनकी तस्वीर में कैसे फिट होते हैं। लुक को सेव या शेयर किया जा सकता है।

कब से मिलेंगे फीचर्स?

अब सवाल उठता है कि ये फीचर्स कब तक उपलब्ध होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि AI मोड शॉपिंग एक्सपीरियंस और एजेंटिक चेकआउट अगले कुछ महीनों में यू.एस. में लॉन्च होगा।
वहीं वर्चुअल ट्राई-ऑन सुविधा सर्च लैब्स के माध्यम से यू.एस. में तुरंत उपलब्ध है। गूगल के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट लिलियन रिनकॉन ने कहा कि नई सुविधाओं का उद्देश्य खरीदारों को उनके बजट से मेल खाने वाली कीमतों पर तुरंत खरीदारी करने में मदद करना है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google I/O 2025 AI Shopping mode with virtual try-on price tracking google AI tools
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X