SynthID Detector: एक क्लिक और AI कंटेंट की होगी पहचान; Google का नया डिटेक्टर पोर्टल आएगा काम
SynthID Detector: Google ने अपने सबसे बड़े इवेंट Google I/O 2025 का आयोजन किया है। इस बार इस इवेंट का मेन फोकस AI था, क्योंकि कंपनी ने कई खास एआई टूल्स पेश किए हैं, जो आपकी लाइफ आसान कर सकते हैं। इसी सिलसिले में Google ने SynthID डिटेक्टर टूल पेश किया, जो AI जनरेटेड कंटेंट की फास्ट और क्लियर पहचान करने में मदद करता है।
ये नया टूल खास इसी लिए डिजाइन किया गया है ताकि एआई कंटेंट की पहचान की जा सके। इस पोर्टल का काम Google के AI सिस्टम का उपयोग करके बनाए गए डिजिटल मीडिया को वेरिफाई करने में मदद करना है, जो AI जनरेटेड कंटेंट में ऑथेंटिसिटी और विश्वास के बारे में बढ़ती चिंताओं को दूर करने में मदद कर सकता है।

SynthID डिटेक्टर
Google DeepMind में साइंस ऐंड स्ट्रेटजी इनिशिएटिव के वीसी पुष्मीत कोहली ने बताया कि जनरेटिव AI में बदलाव और आगे बढ़ने की नए तरह के कंटेंट को जनरेट करने में मदद मिलती है।
ऐसे में इन कंटेंट की ऑथेंटिसिटी और वैलिडिटी पर सवाल उठता रहता है। ऐसे में Google का लक्ष्य SynthID डिटेक्टर के साथ इस समस्या को दूर करना है। SynthID डिटेक्टर एक ऐसा टूल है, जो Google के AI सिस्टम के साथ बनाए गए AI-जनरेटेड कंटेंट को तेजी से पहचानने के लिए डिजाइन किया गया है।
SynthID डिटेक्टर की खासियत
SynthID डिटेक्टर एक पोर्टल में अलग-अलग मीडिया टाइप के लिए पहचान को जोड़ता है। यह किसी इमेज, ऑडियो, वीडियो या टेक्स्ट के उन हिस्सों की पहचान कर सकता है, जिनमें एक हिडेन SynthID वॉटरमार्क होता है।
वॉटरमार्किंग टेक्नोलॉजी: SynthID AI जनरेटेड कंटेंट की क्वालिटी को प्रभावित किए बिना उसमें हिडेन वॉटरमार्क एम्बेड करता है। ये वॉटरमार्क तब भी पहचाने जा सकते हैं, जब कंटेंट शेयर या एडिट किया जाता है।
सपोर्टेड मीडिया: हालांकि इसे मूल रूप से इमेज के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन SynthID को Google के मॉडल से AI-जनरेटेड टेक्स्ट, ऑडियो और वीडियो का पता लगाने के लिए एक्सपेंड किया गया है, जिसमें Gemini, Imagen, Lyria और Veo शामिल हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
यूजर पोर्टल पर AI-जनरेटेड कंटेंट अपलोड करते हैं, जो SynthID वॉटरमार्क के लिए स्कैन करता है। फिर टूल पता लगाने योग्य वॉटरमार्क वाले स्पेशल सेक्शन को हाइलाइट करता है, जो दिखाता है कि AI-जनरेटेड एलिमेंट कहां दिखाई देते हैं।
कंटेंट चेक करने के लिए आपको कंटेंट यानी इमेज, ऑडियो, वीडियो या टेक्स्ट को अपलोड करना होगा।
अब पोर्टल SynthID वॉटरमार्क के लिए फाइल को स्कैन करता है।
इसके बाद रिजल्ट दिखाई देते हैं कि वॉटरमार्क मौजूद हैं या नहीं और उनके प्लेस को पॉइंट आउट करते हैं।
ऑडियो फाइलों में पोर्टल उन खास सेक्शन का पता लगाता है और हाइलाइट करता है जहां वॉटरमार्क पाए जाते हैं।
छवियों और वीडियो के लिए, यह उन एरिया को दिखाता है जिनमें एम्बेडेड वॉटरमार्क होने की सबसे अधिक संभावना है।
SynthID डिटेक्टर का एक्सेस
Google ने टेक्स्ट के लिए SynthID वॉटरमार्किंग को ओपन-सोर्स किया है, जिससे डेवलपर्स इस तकनीक को अपने AI मॉडल में इंटीग्रेट कर सकते हैं।
2025 की शुरुआत में, Google ने NVIDIA के साथ साझेदारी की, ताकि NVIDIA के कॉसमॉस प्रीव्यू माइक्रोसर्विस के साथ बनाए गए वीडियो में SynthID वॉटरमार्क जोड़े जा सकें।
इससे SynthID को Google की अपने कंटेंट से परे एक्सपेंड किया जा सके और ऑनलाइन SynthID वॉटरमार्क वाले कंटेंट की पहचान का सपोर्ट करने के लिए कंटेंट वेरिफिकेशन प्लेटफॉर्म GetReal Security के साथ भी मिलकर काम किया।
SynthID डिटेक्टर मंगलवार, 20 मई, 2025 को शुरुआती टेस्टिंग के लिए शुरू हुआ। आने वाले हफ्तों में एक्सेस मिलने की उम्मीद है, जल्द ही वीडियो और टेक्स्ट वॉटरमार्क पहचान के लिए सपोर्ट मिलने वाला है।
पत्रकार, शोधकर्ता और मीडिया पेशेवर पोर्टल को एक्सेस करने के लिए वेटिंग लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








