Home
News

गूगल का Neighbourly App बताएगा, आसपास में क्या चल रहा है

By Neha Kashyap

गुरुवार को अपने एक्सक्लूसिव इवेंट में गूगल ने भारत में अपना लेटेस्ट ऐप Neighbourly लॉन्च कर दिया है। Tez पेमेंट ऐप, गूगल Areo ऐप और गूगल स्टेशन के बाद कंपनी की भारत में लॉन्च ऐप सीरिज में Neighbourly ऐप माइल स्टोन साबित होने वाला है। गूगल ने इस ऐप को लोगों तक उनके एरिया और इवेंट की स्थानीय जानकारी पहुंचाने के लिए बनाया है। फिलहाल ये ऐप सिर्फ एंड्रॉइड यूजर्स के लिए मौजूद है और अभी मुंबई में ही लोग इस ऐप के जरिए लोकल जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

गूगल का Neighbourly App बताएगा, आसपास में क्या चल रहा है

गूगल इंडिया प्रॉडक्ट मेनेजमेंट की वाइस प्रेसिडेंट Caesar Sengupta की नेक्स्ट बिलियन यूजर टीम ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि लोगों के पास स्थानीय जानकारी है, लेकिन लोगों के पास इतना समय नहीं रहा है कि वह पार्क या सड़क पर टहलते हुए ये जानकारी ले सकें। ग्रुप चैटिंग काफी शोरगुल के साथ होती हैं और इसमें लोग सिर्फ गुड मॉर्निंग ही कहते नजर आते हैं।

ऐसे में लोगों को उनकी लोकल एरिया आस-पड़ोस की जानकारी रखना मुश्किल है और शहर भी लगातार बदल रहे हैं, तो ऐसे में अपडेट रहना मुश्किल है। इस ऐप की मदद से यूजर्स जान सकेंगे कि उनके आप-पास के एरिया में क्या चल रहा है और क्या स्थिति है।

बता दें कि गूगल ने इस ऐप को अंग्रेजी के अलावा 8 अलग भारतीय भाषाओं में पेश किया है। यूजर्स इस ऐप में अपने स्थानीय एरिया की जानकारी ले सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स अपने लोकल एरिया की जानकारी को लेकर सवाल भी पूछ सकेंगे। बता दें कि ये ऐप वॉयस रिकॉग्नाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें यूजर्स हिंदी और अंग्रेजी समेत 8 भाषाओं में सवाल पूछ सकते हैं।

वॉयस से सवाल पूछने पर इस ऐप में यूजर्स सीधे नेबरहुड एक्सपर्ट से कनेक्ट हो जाएंगे और अपने सवालों के जवाब ले सकेंगे। बता दें कि ये ऐप काफी हद तक गूगल मेप के लोकल गाईड फीचर जैसा ही है। यूजर्स लेफ्ट राइट स्वाइप के जरिए सवालों के जवाब भी दे सकते हैं। neighbourhood ऐप में ज्यादा स्थानीय जानकारी का इनपुट देने पर बैज और स्पेशल कम्यूनिटी इवेंट भी प्राप्त कर सकते हैं।

किसी भी भाषा को Hindi में कैसे बदलें - Gizbot

जैसा कि हम बता चुके हैं कि ये ऐप हाल ही में लॉन्च हुआ है और गूगल फिलहाल इस ऐप पर काम कर रहा है, इसीलिए अभी इसे सिर्फ मुंबई में पेश किया गया है। उम्मीद है कि गूगल इंडिया इस ऐप को जल्द ही भारत के अन्य शहरों में स्थानीय जानकारी के लिए पेश करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google india has Launched Neighbourly App to Avail Easy Access to Local Information and right now this app is only active for mumbai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X