Google ने एंड्रॉयड 15 फोन्स के लिए पेश किए ढेरों AI फीचर्स, अब खुद से क्रिएट करें डिफरेंट इमोजी
Google कंपनी ने हाल ही में एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए कई सारे AI- पावर्ड फीचर्स लॉन्च किए हैं। लेकिन ये एआई फीचर्स कंपनी ने सिर्फ उन एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए पेश किए हैं, जो कि एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।
इन नए फीचर्स में ऑडियो कैप्शन, इमेज डिस्क्रिप्शन, नया स्टिकर कॉम्बो और भी बहुत कुछ पेश किया है। गूगल के मुताबिक, ये फीचर्स यूजर्स को डिजीटल जीवन में वास्तविक दुनिया के अनुभवों से जोड़ने में मददगार साबित होंगे। चलिए इन फीचर्स की खूबियों के बारे में जान लेते हैं।

गूगल एंड्रॉयड स्मार्टफोन में नए AI फीचर्स
एक्सप्रेसिव कैप्शन- ये फीचर आपके फोन के वीडियो और ऑडियो एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाएगा। इसकी मदद से आपके फोन के कैप्शन में सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि आपकी आवाज का अंदाज भी नजर आएगा। अगर आप बहुत ही धीमी आवाज में बोल रहे हैं, तो कैप्शन में फुसफुसाना लिखा आएगा और अगर आप जोर से यानी की चिल्ला कर बोल रहे हैं, तो कैप्शन में चीखना या चिल्लाना लिखा आएगा। बता दें कि ये फीचर आपके फोन के हर ऐप में काम करेगा।
गूगल ड्राइव में ऑटो एन्हांसमेंट- अब आप गूगल पर फोटो खींचकर उसे अच्छा बना सकते हैं। जैसे कि आप किसी डॉक्यूमेंट, रसीद या आईडी कार्ड की फोटो क्लिक करते हैं, तो गूगल ड्राइव उसे खुद ही क्लियर और फास्ट बना देगा। इसके लिए आपको कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं होगी।
इमोजी किचन- अब आप अपने इमोजी को मिलाकर एक नई इमोजी क्रिएट कर सकते हैं। उदाहरण के रूप में, अगर आप बर्गर के इमोजी के साथ दिल का इमोजी जोड़ेंगे, तो इसके आपको एक नया और अलग इमोजी मिलेगा।
क्विक शेयर में QR कोड- गूगल ड्राइव में अब बेहतर स्कैन की सुविधा मिलेगी। अब आप अपने फोन से फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को बहुत आसानी से शेयर कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। बता दें कि आपको इसमें ना तो किसी सेटिंग को चेंज करना है और ना ही किसी को अपना नंबर देने की जरूरत है।
लुकआउट में इमेज क्यू एंड ए- इस फीचर की मदद से आप अपनी तस्वीरों को आसानी से समझ सकते हैं। आप किसी भी तस्वीर को इस ऐप में अपलोड कर सकते हैं और ऐप उन पिक्चर्स के बारे में आपको जानकारी देगा। इतना ही नहीं, आप ऐप से सवाल भी पूछ सकते है और ऐप आपको जबाव भी देगा। यह फीचर उन लोगों की मदद करेगा, जिन्हें देखने में परेशानी होती है।
किसे मिलेंगी फीचर्स की सुविधाएं
फिलहाल इन फीचर्स को सबसे पहले Google Pixel स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लाया जा रहा है। लेकिन आने वाले हफ्तों में ये सुविधाएं अन्य स्मार्टफोन्स यूजर्स के लिए भी रोल की जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications








