Google I/O 2025: कब और कहां होगा गूगल का खास इवेंट; Android 16 से लेकर Gemini तक मिलेंगे कई अपडेट्स
Google I/O 2025: हर साल टेक की दुनिया की नजरें Google I/O इवेंट पर टिकी होती हैं। यह इवेंट न केवल डेवलपर्स बल्कि आम यूजर्स के लिए भी नई तकनीकों की झलक लेकर आता है। हाल में मिली जानकारी से पता चला है कि Google I/O 2025, 20 और 21 मई को अमेरिका के कैलिफोर्निया के एम्फीथिएटर में आयोजित होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस साल के इवेंट में क्या कुछ खास हो सकता है।
यहां हम इस इवेंट से जुड़ी सभी जरूरी और खास जानकारी के बारे में विस्तार से जानेंगे। इस इवेंट में जेमिनी, Android 16 और AI Assistant के बारे में बताया जाएगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Google I/O 2025 डेट
हर साल की तरह इस बार भी Google I/O मई महीने में हो रहा है। कीनोट 20 मई को रात 10:30 बजे (IST) से लाइव स्ट्रीम होगा। Google की यह परंपरा बनी हुई है कि वह इवेंट को फ्री में यूट्यूब और Google I/O वेबसाइट पर लाइव दिखाता है।
Gemini AI और Google Assistant
पिछले कुछ सालों में कंपनी ने Google Assistant पर ध्यान केंद्रित किया था, लेकिन इस साल मेन फोकस Gemini AI को बताया जा रहा है। Gemini के नए अपग्रेड्स Google Search, Workspace और अन्य सर्विस में गहराई से जुड़ेंगे। ये बदलाव पहले के किसी भी AI इनोवेशन से ज्यादा एडवांस माने जा रहे हैं।
Android 16 में कई खास बदलाव
Android 16 में इस बार प्राइवेसी, परफॉर्मेंस और डिजाइन में बड़े बदलाव आने की उम्मीद है। Android 13 और 14 जैसे वर्जनों की तुलना में इस बार यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट और कस्टमाइजेबल एक्सपीरियंस मिलेगा।
AI एजेंट्स
Google इस बार AI एजेंट्स पेश कर सकता है जो कोडिंग, वेब रिसर्च जैसे जटिल कामों में मदद करेंगे। पहले जहां Assistant या Google Now केवल बेसिक कमांड पर काम करते थे, वहीं अब AI एजेंट्स एक कदम आगे होंगे और खास कामों के लिए बनाए गए हैं। इसके तहत 'Gems' जैसे फीचर्स को और स्मार्ट बनाएंगे।
XR हेडसेट की शुरुआत
इस बार की सबसे बड़ी घोषणा XR हेडसेट को लेकर हो सकती है, जिसे Google और Samsung मिलकर बना रहे हैं। यह Google की वर्चुअल और ऑगमेंटेड रियलिटी में बड़ी एंट्री होगी, जो पहले के इवेंट्स में नहीं देखी गई।
सरप्राइज एलिमेंट
हर साल Google कोई न कोई चौंकाने वाला ऐलान जरूर करता है, जैसे Pixel Fold या Stadia। इस साल भी कोई नया हार्डवेयर या सेवा पेश हो सकती है। Google I/O 2025 न केवल पिछले इवेंट्स से ज्यादा इनोवेटिव साबित हो सकता है, बल्कि यह आने वाले AI और XR भविष्य की दिशा भी तय करेगा। Gemini AI और Android 16 इसकी बड़ी खासियतें होंगी।


Click it and Unblock the Notifications








