Google I/O Event शुरू होने से पहले Google Pixel 7a आधिकारिक प्रोमो वीडियो आया सामने,यहां देखें लाइव इवेंट

गूगल का सबसे बड़ा इवेंट Google I/O Event 2023 10 मई यानि कि आज शुरू होने जा रहा है। जिसमें कंपनी Google Pixel 7a, Android 14, Pixel Fold और Pixel Tablet जैसे डिवाइसेस को एक साथ पेश कर सकती है। इस इवेंट से कुछ घंटे पहले ही Google Pixel 7a का आधिकारिक प्रोमो वीडियो लीक हो गया है, जिसमें इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कैमरे के फीचर्स और डिजाइन सामने आ चुके हैं। गूगल के इस एनुअल इवेंट को आप घर बैठे देख सकते हैं, तो आइए आपको आगे बताते हैं कि इस इवेंट को कब और कैसे आप देख सकेंगे।
गूगल अपने इस इवेंट के तहत अपने कई अपकमिंग प्रोडक्ट्स को पेश करने वाला है। आपको बते दें, कंपनी ने साल 2008 में इस इवेंट की शुरूआत की थी, जिसे हर साल आयोजित किया जाता है। इस बार कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में यह इवेंट होने जा रहा है। आइए आपको आगे इस इवेंट के डिटेल्स बताते हैं।
खास होने वाला है गूगल का ये इवेंट
गूगल अपने इस इवेंट में Google Android 14, नए Pixel 7a, Pixel Fold और अपने लेटेस्ट AI टूल बार्ड को पेश करेगा। हालांकि एंड्रॉइड 14 का प्रीव्यू और स्मार्टफोन के लीक्स लॉन्चिंग से पहले ही इंटरनेट पर आ चुके हैं।
एंड्रॉयड 14
गूगल अपने इस इवेंट में Android 14 को बीटा टेस्टर्स के लिए ला रही है। जिसका कुछ महीने बाद सभी एंड्रॉइड यूजर्स लाभ ले सकेंगे। कंपनी इसके फीचर्स की ज्यादा जानकारी इवेंट में दे सकती है।

गूगल पिक्सल फोल्ड
इस इवेंट में Google अपना पहला फोल्डेबल फोन Pixel Fold को लॉन्च कर रहा है। इसी के साथ गूगल पिक्सल 7a भी पेश किया जा रहा है। जिसमें यूजर्स को FHD + रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1 इंच के OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज दिया जा सकता है।
इसके अलावा पिक्सल टैबलेट को भी कंपनी इस इवेंट में पेश कर सकती है। इसी के साथ Pixel 8 प्रीव्यू, Pixel Watch 2, नए Pixel Buds को भी इस इवेंट में पेश किए जा सकते हैं।
यहां देखें सकेंगे इवेंट
Google I/O 2023 इवेंट को आप Youtube पर लाइव देख सकते हैं। यह इवेंट आज रात 10:30 बजे से शुरु हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








