गूगल, डूडल पर मना रहा है जॉर्ज बूल का जन्मदिन, जानिए कौन हैं ये..!
गूगल आज डूडल पर जॉर्ज बूल का 200वां जन्मदिन मना रहा है। वह ब्रिटेन के महान गणितज्ञ व दार्शनिक थे। जॉर्ज तर्कशास्त्र को बीजगणित का रूप देने के लिए प्रसिद्ध थे। गणित के क्षेत्र में उनका योगदान इतना महत्वपूर्ण है कि उन्हें संगणक विज्ञान के जन्मदाताओं में से एक माना जाता है। उनकी बूलियन बीजगणित की विरासत ने डिजिटल युग की नींव रखी।

जॉर्ज बूल का जन्म 2 नवम्बर 1815 को लिंकोलंशीर, इंग्लैंड में हुआ था। उनके पिता जॉन बूल एक कारीगर थे। जॉर्ज ने 16 साल की उम्र से काम करना शुरू किया। वह एक स्कूल में जूनियर टीचर के रूप में नियुक्त हुए। 19 साल की उम्र में उन्होंने ने अपना स्कूल खोला।

जॉर्ज को आयरलैंड के क्वीन्स कॉलेज, कॉर्क, में गणित के पहले प्रोफेसर के रूप में जाना जाता है। इसी दौरान वो मैरी एवेरेस्ट से मिले और कुछ ही समय बाद उन्होंने शादी कर ली। जॉर्ज को कीथ मैडल से नवाजा गया। उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ़ डबलिन व ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने ऑनरेरी डिग्रीज प्राप्त हुई।


Click it and Unblock the Notifications








