Home
News

Google लेकर आ रहा एक ऐसा टूल, जो करेगा शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की मदद

Google हमेशा कुछ नया लेकर आता है। अभी हाल ही में Google ने एक नया टूल बनाया है, जिसका नाम Project Gameface है। इस टूल की मदद से लोग अपने चेहरे के हाव-भाव और सिर को हिलाने से कम्प्यूटर या फोन को कंट्रोल कर सकते हैं।

इस टूल को कंपनी ने ऐसे लोगों के लिए बनाया है, जो किसी बीमारी की वजह से अपने हाथों का इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करते हैं। कंपनी द्वारा Project Gameface की शुरुआत लांस कार नाम के एक ऐसे शख्स की कहानी से प्रेरित होकर की गई है, जिन्हें मांसपेशियों की बीमारी है और वो वीडियो गेम स्ट्रीमर है।

Google लेकर आ रहा है Project Gameface टूल

लांस के बीमारी की वजह से हाथ कमजोर हैं, जिसकी वजह से उन्हें अपने हाथों से माउस का इस्तेमाल करने में दिक्कत होती है। उनकी इस समस्या के चलते ही Google ने Project Gameface के नाम के खास टूल को बनाया है।

क्या है Project Gameface

इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके लोग अपने चेहरे के हाव-भाव से चीजों को कंट्रोल करने में सक्षम होंगे। शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए Project Gameface नाम का यह टूल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। उदाहरण के तौर पर समझे तो यह टेक्नोलॉजी लोग को आंखें उठाकर माउस से क्लिक करने की सुविधा देगी और इसकी मदद से ड्रैग भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं लोग मुंह खोलकर कर्सर को हिला सकते हैं। कुल मिलाकर शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति इस टेक्नोलॉजी के आने के बाद आसानी से फोन और कम्प्यूटर को इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे।

इस टूल को लाने का उद्देश्य

इस टूल को बनाने के पीछे 3 मुख्य बातें सामने आई हैं, जिनमें से पहली दिव्यांग लोगों को डिवाइस का इस्तेमाल करने का नया तरीका देना, दूसरा- सभी के लिए किफायती समाधान देना। वहीं तीसरा- इस टूल का इस्तेमाल करने में आसानी और लोगों की जरूरत के हिसाब से इसे बदलने की सुविधा देना।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google is coming up with a tool which will help physically weak people
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X